CLOSE

Winter Yoga Tips: सर्दियों में Yoga करने से पहले Warm Up और सही समय का रखें विशेष ध्यान

By Healthy Nuskhe | Nov 28, 2026

सर्दियों में कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। सर्दियों में शरीर के तापमान का असर होता है। वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है। इससे सर्दी, खांसी और जुकाम समेत वायरल बुखार हो सकता है। पेट की समस्या भी सर्दियों में आम शिकायत है। हालांकि ठंड के मौसम में योग करने से राहत मिलती है। वहीं योग शरीर और मन के लिए भी फायदेमंद होता है। लकिन ठंड की वजह से पहले थोड़ी तैयारी जरूरी है।

सर्दियों में योगासन करने से न सिर्फ शरीर को गर्मी मिलती है। बल्कि यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। सर्दी में योग करते समय कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। जिससे कि आपको योग का पूरा लाभ मिल सके।

वॉर्मअप से करें शुरूआत

सर्दी की वजह से शरीर अकड़ सकता है। इसलिए योगासन शुरू करने से पहले हल्का वॉर्मअप करना चाहिए। हल्के स्ट्रेच, जॉगिंग या सूर्य नमस्कार से शुरूआत करनी चाहिए। जिससे कि शरीर गर्म हो जाए।

सुबह जल्दी योग से बचें

सर्दी के मौसम में सुबह का तापमान काफी कम होता है। ठंडक में बैठकर योगाभ्यास करना असहज हो सकता है। सुबह 7 या 8 बजे के बाद या जब धूप निकल जाए, तो योग करना बेहतर होगा।

सही स्थान चुनें

योगासन के लिए ऐसी जगह चुननी चाहिए, जहां पर ज्यादा ठंडी हवा न चल रही हो। आप घर के अंदर या फिर ऐसी जगह पर योग कर सकते हैं, जहां पर धूप आती हो।

गर्म कपड़े पहनें

सर्दियों के मौसम में हल्के औऱ लचीले गर्म कपड़े पहनना चाहिए। जो योग करते समय आरामदायक हों। ध्यान दें कि कपड़े आपके शरीर को ढके और यह कपड़े आपकी मूवमेंट को बाधित न करें।

प्राणायाम और ब्रीदिंग व्यायाम

सर्दियों में सूर्य नमस्कार एक बेहतरीन आसन है। क्योंकि यह शरीर को गर्म करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना 10 से 12 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। सर्दियों में प्राणायाम करना बेहद फायदेमंद होता है। यह आसन फेफड़ों को मजबूत बनाता है। शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है। इसके अलावा कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका विशेष रूप से लाभकारी हैं।

हीट बढ़ाने वाले आसन

आपको ऐसे आसन करना चाहिए, जो आपके शरीर को गर्म रखते हैं। जैसे वृक्षासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, उत्कटासन और धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं।

हाइड्रेटेड रहें

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन योग से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं आप गुनगुना पानी पिएं, जिससे कि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

ध्यान करें

सर्दियों में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करना बेहद जरूरी है। सुबह 10 से 15 मिनट का ध्यान मन और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

शरीर को रखें गर्म

योग को खत्म करने के बाद फौरन ठंडी हवा में नहीं जाना चाहिए। शरीर को आराम देने के लिए गर्म कपड़े पहनें और हल्का गर्म पेय जैसे गुनगुना पानी या अदरक की चाय पिएं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.