CLOSE

बढ़ते PM2.5 और Air Pollution से फेफड़ों को खतरा, बचाव के लिए करें Pranayama और सही डाइट

By Healthy Nuskhe | Nov 25, 2026

एयर पॉल्यूशन फिर से तेजी से बढ़ने लगा है और गिरती एयर क्वालिटी इंडेक्स हमारी सेहत के लिए गंभीर खतरा बनकर सामने आ रहा है। पड़ोसी राज्यों में परोली जलाना, गाड़ियों का धुंआ और कंस्ट्रक्शन वर्क जैसी वजहों से एयर पॉल्यूशन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे जहरीले कण सीधे तौर पर हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लंबे समय तक ऐसी हवा रहने से व्यक्ति को ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और सीओपीडी जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है।

इसलिए ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप भी रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं, या फिर किसी भी कारण से आपको घर से लंबे समय तक बाहर रहना पड़ता है, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।

घर से बाहर निकलते समय बरतें सावधानी

जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो हमेशा अच्छी क्वालिटी का N95 मास्क पहनें। रुमाल या साधारण मास्क हवा में मौजूद प्रदूषकों को रोक नहीं पाते हैं। वहीं जब AQI खराब लेवल पर पहुंच जाए, तो सुबह के समय जॉगिंग, सैर या फिर बाहर वर्कआउट नहीं करना चाहिए। इसकी जगह पर आप घर के अंदर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके खुद को फिट और हेल्दी रखें।

इनडोर एयर क्वालिटी में करें सुधार

अगर आपको लगता है कि सिर्फ बाहर खतरा है, तो आप गलत हैं। घर के अंदर की हवा में प्रदूषक होते हैं। इसलिए घर के अंदर HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर लगाना चाहिए। घर में स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट लगाएं। वहीं मॉस्किटो कॉइल, अगरबत्ती, धूपबत्ती और मोमबत्ती आदि जलाने से बचना चाहिए।

खानपान का रखें ध्यान

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए सही डाइट लेनी जरूरी है। दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। जिससे कि श्वास नली की अंदरूनी परत हाइड्रेट रहे। वहीं अपनी डाइट में विटामिन ई, विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाता है। फेफड़ों की काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए योग और प्राणायाम करना चाहिए। सुबह के समय घर की खिड़की को बंद करें और कपालभाति, अनुलोम-विलोम और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर आपको लगातार खांसी, छाती में जकड़न, गले में खराश या सांस लेने में समस्या महसूस हो रही है। तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इन लक्षणों को समय पर पहचानकर बेहतर इलाज कर सकते हैं। जिससे फेफड़ों को नुकसान कम हो सकता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.