By Healthy Nuskhe | Nov 27, 2026
स्किन पर बार-बार चकत्ते होना या लगातार खुजली होना भी कई बार आम समस्या लग सकती है। कई लोग सोचते हैं कि यह लक्षण अगर अपने आप ठीक हो जाएं, या फिर किसी क्रीम से एलर्जी हो गई होगी। लेकिन अगर आपको यह समस्या बार-बार परेशान कर रहे हैं या आपके रोजमर्रा के जीवन में बाधा डाल रहे हैं, तो यह आपके लिए चिंता का विषय है। अगर शरीर पर बार-बार चकत्ते या खुजली हो रही है। तो आपको फौरन डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर पर सूजन, चकत्ते या दोनों की समस्या करीब 6 सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है। इसका एक टाइप क्रॉनिक स्पॉन्टेनियम यूर्टिरेरिया है, जिसमें यह लक्षण बिना किसी बाहरी ट्रिगर के दिखने लगते हैं।
यह समझना जरूरी है कि आपको कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए। जिससे कि आप सही इलाज ले सकें और इस समस्या को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें।
कई लोग बिना असली वजह समझें खुजली या चकत्तों का इलाज खुद करने लग जाते हैं। अगर यह समस्या आपके काम, नींद या मेंटल हेल्थ को प्रभावित करने लगता है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए। डॉक्टर आपके लक्षणों का आंकलन करते हैं और सही इलाज करने से इस कंडीशन को मैनेज कर सकते हैं।
अगर बार-बार चकत्ते की छोटी-मोटी समस्या हो रही है। तो आपको इन लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत है। खासकर अगर 6 सप्ताह तक यह लक्षण दिखते हैं, तो चकत्ते कितनी बार आ रहे हैं, कितने समय से आपको य़ह समस्या हो रही है और क्या लक्षण आपकी डेली रूटीन को प्रभावित कर रहा है। इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
रात में लगातार खुजली की वजह से सोने में दिक्कत, दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस करने में परेशानी हो सकती है। इस कारण से रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो सकतता है। इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
अचानक से होने वाले चकत्तों की वजह से आप समाजिक माहौल में अनकंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में आपका आत्मविश्वास और मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकता है। इसलिए इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए।
हालांकि हर बार चकत्ते की वजह खोजने के लिए लोग स्किन केयर, रोजमर्रा की आदतों या खानपान में बदलाव करने लगते हैं। अगर इन बदलावों के बाद भी यह लक्षण बने रहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है। तो आपको फौरन डॉक्टर से मिलना चाहिए।
कई बार व्यक्ति खुद से इलाज करने लगता है, जिससे सही मेडिकल केयर लेने में देर होने लगती है। इसकी वजह समझे बिना इलाज ढूंढना समय की बर्बादी है। इसलिए डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें।