CLOSE

कई बीमारियों में रामबाण इलाज है मंडूकासन, जानें इसे करने का तरीका और फायदे

By Healthy Nuskhe | Feb 22, 2021

हमारी व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कर जाते हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी होती है। इसके लिए योग एक अच्छा विकल्प है। योग के कई आसन हैं जिनके नियमित अभ्यास से हमें स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।ऐसा ही एक आसान है मंडूकासन। मंडूकासन को फ्रॉग पोज के नाम से भी जानते हैं। इस आसान को करते समय मेढ़क जैसी मुद्रा बनाई जाती है इसलिए इसे मंडूकासन कहते हैं। इस आसान के नियमित अभ्यास से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। यह आसन मोटापे से लेकर डायबीटीज जैसी बीमारी में फायदेमंद होता है। आज के इस लेख में हम आपको मंडूकासन के लाभ और इसे करने का तरीका बताने जा रहे हैं - 

  • मंडूकासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर कमर सीधी करके बैठ जाएं। 
  • इसके बाद अपने दोनों घुटनों को मिलाकर पंजों और एड़ियों को नितंबों के पास ले जाएं। इस तरह आपको वज्रासन में बैठना है।  
  • इसके बाद आपको दोनों हाथों की हथेलियों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर नाभि तक ले जाना है। 
  • अब सांस को छोड़ते हुए पेट को थोड़ा अंदर खींचें। 
  • इसके बाद धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और नाभि को अपनी मुट्ठी से दबाएं।
  • अपनी पीठ को सीधा रखें और आगे कि ओर झुके रहें। 
  • अब इस मुद्रा में सांस को बाहर ही रोककर रखें और कुछ समय तक इसी मुद्रा में रहें। 
  • धीरे-धीरे सांस लें और छोड़े और जितना संभव हो इस स्थिति को बनाएं रखें।
  • फिर सांस लेते हुए अपनी प्रारम्भिक अवस्था में वापस आ जाएं।
  • इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं। 
 

इसे भी पढ़ें: हो रही है घबराहट तो तुरंत करें ये योगासन, जल्द मिलेगी राहत


मंडूकासन के फायदे 
 
डायबिटीज से छुटकारा 
मंडूकासन के नियमित अभ्यास से डायबिटीज से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। शुगर के मरीजों को  मंडूकासन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। 

पैंक्रियास के लिए फायदेमंद 
मंडूकासन के अभ्यास से शरीर में पैंक्रियास सक्रिय होता है और सुचारु रूप से काम करता है। इससे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है और सेहत बेहतर होती है।

पेट संबंधी समस्याएं दूर करे  
मंडूकासन करने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और जलन से निजात दिलाने में मदद मिलती है। इस आसान को करने से पेट ठीक तरह से साफ होता है। 

अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करे 
 महिलाओं में अक्सर अनियमित पीरियड्स की समस्या पाई जाती है। ऐसे में मंडूकासन के नियमित अभ्यास से अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

मोटापा कम करने में मददगार 
मंडूकासन करने से पेट पर जमा चर्बी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट कम हो तो मंडूकासन का नियमित अभ्यास करें।  

घुटने मजबूत बनाए 
इस आसन को करते समय वज्रासन में बैठने से घुटनों में खिंचाव होता है, जिससे घुटने मजबूत बनते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.