CLOSE

सेहत के बहुत गुणकारी है मूली, जानें कब खाएं और कब नहीं

By Healthy Nuskhe | Mar 05, 2021

मूली को हम परांठे, सब्जी या सलाद के रूप खाते हैं। मूली के परांठे या सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। मूली हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें आयरन, पोटैशियम, फाइबर समेत कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों की मूली खाने के बाद गैस शिकायत होती है। लेकिन अगर आप इसे सही समय पर खाते हैं तो आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत भी मिलेगी। आज के इस लेख में हम आपको मूली के फायदे और इसे खाने का सही समय बताने जा रहे हैं -   

मूली के फायदे -
कैंसर से बचाव 
मूली में फायटोकेमिकल्स और एन्थोसेनिन (phytochemical और anthocynin) नामक तत्व मौजूद होते हैं जो कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं। 

बीपी को नियंत्रित रखे  
हाई बीपी की समस्या में मूली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूली में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद 
डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली का सेवन फादेमंद है। मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
 
किडनी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 
मूली के सेवन से किडनी स्वस्थ रहती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करती है।  

मूली खाते समय इन बातों का रखें ख्याल -
  • मूली खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए क्योंकि इसे पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है। यदि आप रात को मूली का सेवन करते हैं तो इसका पाचन ठीक से नहीं हो पाता है। इससे पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। यही कारण है कि मूली का सेवन दिन में करना चाहिए।  

  • हम अक्सर सुबह नाश्ते में मूली के परांठे खाते हैं लेकिन इसके कारण आपको पेट में दर्द या गैस की शिकायत हो सकती है। मूली में अधिक मात्रा में आयरन मौजूद होता है। जिसकी वजह से खाली पेट मूली का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मूली खाने से पहले कुछ न कुछ जरूर खा लें। 

  • मूली को हमेशा सर्दियों के दिनों में और धूप के वक्त ही खाना चाहिए। आप मूली को सब्जी, परांठे या सलाद के रूप में दिन में खा सकते हैं। मूली की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के दिनों में मूली आपके शरीर को गर्म रखने में औषधि की तरह काम करेगी।

  • मूली के परांठे के साथ चाय या दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अपच, गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। यदि आप लंबे समय तक मूली या मूली के परांठे के साथ दूध या चाय का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा के रोग जैसे शरीर पर सफेद दाग होने का डर रहता है। 

  • मूली का सेवन गर्मी या बरसात में मौसम में नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है और पेट संबंधी समस्या होने का डर रहता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.