CLOSE

Yoga For Stress: तनाव घटाने और Focus बेहतर करने में मददगार हैं बालासन समेत ये 4 Yoga आसन

By Healthy Nuskhe | Nov 10, 2026

लगातार काम करना, भविष्य की चिंता करना और जिम्मेदारियों को निभाना हमारी आदतों में शुमार है। लेकिन कई बार यह हमारे मन को थका देता है। वहीं कुछ लोगों को तनाव की वजह से बेचैनी महसूस होती है, तो कुछ को रात में सोने या कॉन्सन्ट्रेशन में परेशानी होती है। ऐसे में आप योग और सांस से जुड़े अभ्यास शरीर को आराम देने और फोकस बढ़ाने में भी सहायता करता है। इसलिए अगर आप अपनी डेली रूटीन में योग शामिल करना चाहते हैं, तो आप इन 4 योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

ऐसे करें बालासन

बालासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकें और माथे को जमीन पर टिकाने का प्रयास करें। अब दोनों हाथों को सामने फैलाकर रखें और शरीर के किनारे पर ले आएं। अब इस मुद्रा में सहजता से सांस लें और करीब 20 से 30 सेकेंड तक रुकें। समय के साथ अपनी क्षमतानुसार इसको बढ़ा सकते हैं।

फायदा

बलासन का अभ्यास करने से शरीर को आराम मिलता है और रोजमर्रा की भागदौड़ से ध्यान हटाने में भी मदद कर सकता है। इसमें सांस पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

ऐसे करें शवासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आराम से पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को थोड़ा अलग रखें। अब दोनों हाथों को शरीर से कुछ दूरी पर रखें और हथेलियों को ऊपर की तरफ रहने दें। अब आंखें बंद करके सामान्य सांस लें। शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ढीला छोड़ते जाएं। आप शुरूआत में 3 से 5 मिनट तक इसका अभ्यास कर सकती हैं।

फायदा

इस आसन को तनाव कम करने और मन को शांत करने के लिए किया जाता है। काम के बाद या फिर दूसरे योगासन के अंत में इसको करने से आराम मिलता है। अगर आपको इस दौरान नींद आ जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ऐसे करें अनुलोम-विलोम

अनुलोम-विलोम करने के लिए आराम से बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। दाएं अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करके बाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस लें। फिर बाईं नासिका बंद करके दाईं नासिका से सांस छोड़ें। फिर दाईं से सांस लें और बाईं से छोड़ें। यह एक चक्र होता है। शुरूआत में इसका अभ्यास 3 से 5 साइकिल बिना जोर लगाए करें।

फायदा

इसका अभ्यास करने के दौरान सांस की गति और प्रक्रिया पर ध्यान देना होता है। जिससे मन को वर्तमान पल पर फोकस करने में सहायता मिलती है। धीमी और आराम से सांस लेने की प्रैक्टिस से तनाव कम होता है। अगर चक्कर आए या फिर असहजता महसूस हो, तो अभ्यास को रोक देना चाहिए और सांस को जबरन न रोकें।

ऐसे करें भ्रामरी प्राणायाम

सबसे पहले किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं और आंखों को बंद कर लें। फिर नाक से धीरे-धीरे सांस लें और सांस छोड़ते समय मुंह को बंद करें और भौंरे जैसी हल्की गुनगुनाहट पैदा करें। आवाज को सहज रखें और शरीर पर ज्यादा जोर न डालें। शुरूआत में कम से कम 3 से 5 बार प्रैक्टिस करना चाहिए।

फायदा

इस आसन को करने के लिए सांस छोड़ने और गुनगुनाहट पर ध्यान दिया जाता है। इसका अभ्यास करने से रिलैक्स महसूस होता है और तनाव के दौरान सांस पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इसको शांत वातावरण करना बेहतर होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.