Healthy Nuskhe hambuger
Healthy Nuskhe in hindi - Logo
Yoga Tips: बच्चों को रोजाना कराएं इन योगासन का अभ्यास, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

Yoga Tips: बच्चों को रोजाना कराएं इन योगासन का अभ्यास, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

By Healthy Nuskhe | Jun 26, 2024

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा और परवरिश देना चाहता है। बच्चों की परवरिश में पेरेंट्स को भी तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता, उन पेरेंट्स के लिए यह परेशानी बड़ा रूप ले सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना कुछ योगाभ्यास से आप बच्चों की इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार
ऐसा ही एक योगासन सूर्य नमस्कार है। यह बच्चों के मन को एकाग्र करने में काफी फायदेमंद होता है और बच्चों को पढ़ाई के लिए तैयार कर सकता है। जब बच्चों का मन एकाग्र होगा, तो वह आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं।

वृक्षासन
बता दें कि यह एक खड़ा आसन है, जिसको करने के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को घुटने से मोड़कर अंदर की तरफ लाते हैं। इस आसन को करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और वह बिना भटके पढ़ाई कर सकते हैं।

पवनमुक्तासन
यह एक ऐसा योगाभ्यास है, जो बच्चों के न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायता करता है।

भुजंगासन
यह एक विश्राम आसन है। इसे आप बच्चों को आसानी से सिखा सकते हैं। इस आसन को रोजाना करने से बच्चे आसानी से पढ़ी हुई चीजों को याद रख पाते हैं। साथ ही उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलती है।

मंदुकासन
मंदुकासन एक ऐसा योग है, जो बच्चों के ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में सहायता करता है। रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से बच्चों के ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.