आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा चमकदार और हेल्दी दिखे। अक्सर लोग इसके लिए महंगे कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका असली और प्राकृतिक समाधान योग में छिपा है। आप भी कुछ खास योगासन को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने मानसिक शांति पा सकते हैं। वहीं इससे आपके फेस पर भी नेचुरल ग्लो आएगा।
योग न सिर्फ आपकी बाहरी सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि अंदर से भी शरीर को डिटॉक्स करता है। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है, तो कोशिकाओं को भी भरपूर ऑक्सीजन मिलती है। जिसका सीधा असर आपकी स्किन की रंगत पर दिखता है।
पादहस्तासन
इस आसन को करने में आगे झुककर हाथों को पैरों के पास लाया जाता है। यह चेहरे की ओर ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है। जिससे ताजगी आती है और इसको 30-30 सेकेंड के चार सेट करना चाहिए।
अधो मुख श्वानासन
इस आसन में शरीर उल्टे V के आकार में रहता है। जिससे सिर और चेहरे की ओर बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे आपकी स्किन को बेहतर पोषण मिलता है।
कपालभाति प्राणायाम
तेजी से सांस छोड़ने के इस प्रोसेस से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है। यह ब्लड को साफ करके फेस पर अंदरूनी ग्लो लाता है।
पश्चिमोत्तानासन
आगे झुककर पैरों को कपड़ने वाले इस आसन को करने से तनाव कम होता है। इससे चेहरे की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं औऱ चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है।
अनुलोम-विलोम
यह सबसे सरल और प्रभावी आसन है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, खून साफ होता है और फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।
घर पर आसानी से करें
इस सभी योगासन की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इनको आप घर पर कुछ ही मिनटों में आसानी से कर सकते हैं। अगर आप रोजाना नियम से इन योगासन को करते हैं, तो आपकी त्वचा में साफ बदलाव कुछ ही दिनों में सामने आएगा।