CLOSE

Yoga For Joint Pain: खराब Life Style से बढ़ रहा घुटनों का दर्द? ये 3 असरदार Yoga Poses हैं रामबाण इलाज

By Healthy Nuskhe | Apr 22, 2026

सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों में भी जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिलती है। वहीं बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण लोगों को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं होती हैं। जिनमें घुटनों और कमर का दर्द आम समस्या है। अक्सर हर उम्र के लोगों को घुटनों में दर्द का अनुभव होता है। वहीं इस दर्द को कम करने के लिए आप अपनी डेली रूटीन में योग को शामिल कर सकते हैं। लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर की सलाह जरूरी लेना चाहिए। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास करने से आप घुटनों के दर्द और अकड़न से राहत पा सकते हैं।

इन योगासनों से पाएं घुटनों के दर्द से राहत


त्रिकोणासन

इस आसन का अभ्यास करने से घुटने के जोड़ के आसपास की मसल्स को टारगेट करता है। इस आसन को करने से क्वाड्रिसेप्स को मजबूत करने, लचीलेपन में सुधार और घुटनों की स्थिरता को बढ़ाने में मदद करता है

ऐसे करें त्रिकोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को करीब 3-4 फीट की दूरी पर रखकर खड़े हों।
फिर दाहिने पैर को 90 डिग्री के कोण पर बाहर की तरफ मोड़ें। वहीं बाएं पैर को थोड़ा अंदर की तरफ मोड़ें।
अपनी आर्म्स को जमीन के पैरेलल फैलाएं।
इसके बाद दाहिने पैर पर झुकें और अपर बॉडी को दाहिने पैर की तरफ नीचे रखें।
दाहिने हाथ को टखने, काफ या फर्श पर रखें, वहीं बाएं हाथ को छत की ओर बढ़ाएं।
अब दोनों पैरों को सीधा रखें और अपनी जांघ की मांसपेशियों को शामिल करें।
30 सेकेंड से लेकर 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें और फिर यह दूसरी ओर से दोहराएं। 

ऐसे करें वीरभद्रासन II

खड़े होकर इस आसन की शुरूआत करें और फिर बायां पैर पीछे ले जाएं। अब दायां पैर आगे की तरफ रखें।
अपने दाहिने घुटने को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ें। यह टखने के साथ अलाइन हों।
अपनी आर्म्स को जमीन के समानांतर फैलाएं और हथेलियों को नीचे की ओर रखें।
अपने कंधों को ढीला रखें और फिर दाहिनी उंगलियों पर अपनी नजर रखें।
अब 30 सेकेंड से लेकर 1 मिनट तक इस पोज में रहें और फिर दूसरी तरफ जाएं।

ऐसे करें वृक्षासन

वृक्षासन का अभ्यास करने से पहले खड़े हो जाएं और अपना वेट अपने दाहिने पैर पर डालें।
अब बाएं पैर को उठाएं और घुटने के जोड़ से बचते हुए दाहिने पैर की भीतरी जांघ पर रखें।
अपनी हथेलियों को अपनी छाती के सामने एक साथ लाएं। या अपनी बाहों को ऊपर की तरफ फैलाएं।
अब संतुलन के लिए अपनी आंखों को एक निश्चित बिंदु पर केंद्रित करें।
फिर 30 सेकेंड से एक मिनट तक इसी मुद्रा में रहें और फिर दूसरे पैर पर आ जाएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.