CLOSE

कई समस्याओं में रामबाण इलाज है मर्कटासन, जानें इसे करने का तरीका और फायदे

By Healthy Nuskhe | Feb 15, 2021

आजकल की बदलती जीवनशैली और कम शारीरिक गतिविधियों के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं आम हो गई हैं। इनमें से ऐसी ही एक समस्या है - पीठ का दर्द। आजकल बुजुर्ग ही नहीं युवा भी पीठ दर्द और कमर दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। इसका मुख्य कारण गलत तरीके से उठना-बैठना है। आज के समय में आमतौर डेस्क जॉब के कारण पीठ दर्द की समस्या होती है। कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि दवाओं का भी असर नहीं होता है। हालाँकि, योग के मर्कटासन से पीठ के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको मर्कटासन करने की विधि और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं -  

मर्कटासन करने की विधि 
मर्कटासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कमर से नीचे रखें। अब दोनों पैरों को जोड़कर घुटनों से मोड़ लें। अब कमर से नीचे के हिस्से को मोड़ते हुए पैरों को एक बार दाईं तरफ बगल में जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में सिर को उल्टी दिशा में घुमा कर रखें। इस आसन को 10 से 20 सेकेंड से शुरू करें और धीरे-धीरे समय अवधि बढ़ाएं। 

मर्कटासन  के फायदे 
  • अगर आपको पेट संबंधी समस्याएं हैं तो मर्कटासन के अभ्यास से आपको फायदा होगा। इस आसन के नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया ठीक रहती है एवं कब्ज़ से राहत मिलती है।

  • उठने-बैठने के गलत तरीके या कम शारीरिक गतिविधि के कारण कमर में दर्द रहता हो तो मर्कटासन का अभ्यास करने से फायदा होता है। मर्कटासन के नियमित अभ्यास से कमर दर्द में राहत मिलती है और रीढ़ की हड्डी भी लचीली होती है।
 

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो रोज़ करें ये योगासन, जल्द मिलेगा दर्द से छुटकारा


  • मर्कटासन का नियमित अभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है। इस आसान को करने से अनिद्रा की समस्या में भी लाभ होता है। 

  • इस आसन को करने से अग्नाशय एवं लिवर सक्रिय होता है।

  • स्लिप डिस्क एवं साइटिका की समस्या में भी मर्कटासन का अभ्यास लाभदायक होता है। 

  • मोटापा में मर्कटासन का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। यह आसान करने से पेट की चर्बी कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.