CLOSE

फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन

By Healthy Nuskhe | Jun 21, 2021

योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग करने से शरीर को एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है। माना जाता है कि भारत में योग का इतिहास दस हजार वर्ष से भी पुराना है। रोजाना योग का अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को शांत और खुश रखने में भी मदद करता है। आजकल की सुस्त जीवन शैली, खराब खान-पान और लगातार तनाव के कारण हमारा शरीर और दिमाग कई रोगों का घर बन गया है। लेकिन योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मासिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे 5 योगासन बताने जा रहे हैं जिनसे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी -      

पर्वतासन
इस आसान को करने के लिए जमीन पर पालथी लगाकर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को नमस्ते के आकार में जोड़ते हुए ऊपर की ओर ले जाएं।  इसके बाद गहरी सांस भरते हुए अपने कंधे, बाजू और पीठ की मांसपेशियों में एक साथ खिंचाव महसूस करें। इस स्थिति में एक से दो मिनट तक रहें। अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं। इस आसान को 10 से 15 बार दोहराएं।

सुखासन 
इस आसान को करने के लिए जमीन पर पालथी लगाकर बैठ जाएं। अपने दाहिने पैर की जाँघों के ऊपर और बाएं पैर के तलवे को दूसरे पैरों के निचले हिस्से के बाहर रखें। अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। ज्ञान मुद्रा धारण करके दोनों हाथों के हथेलियों को दोनों पैरों के घुटनों पर रखें। अब धीरे-धीरे लंबी सांस लें और छोड़ें।

उत्तानासन
इस आसान को करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और लंबी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों से जमीन को स्पर्श करने का प्रयास करें। इस दौरान आपके घुटने सीधे होने चाहिए। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें। फिर हाथों को ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं। इस प्रकार एक चक्र पूरा हो जाएगा। इस आसान के 4-5 चक्र किए जा सकते हैं।

भुजंगासन 
इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएँ। अब अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद अपने पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहे। अब बाद सांस  छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।

सर्वांगासन 
इस आसान को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों को सीधा पीठ के बगल में रखें, हथेलियां नीचे रहेंगी। अब सांस अंदर लेते हुए अपनी टांगों को सीधे हवा में ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद धीमी गति से टांगों को सिर की तरफ मोड़ें। दोनों कोहनियों को जमीन पर टीकाकार हाथों से कमर को सहारा दें। अब अपनी टांगों को ऊपर की तरफ खींचकर उठाएं। कंधे, रीढ़ की हड्डी और हिप्स एक सीध में ले आएं। इस अवस्था में 30 से 60 सेकेंड तक रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पुरानी अवस्था में वापस लौट आएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.