CLOSE

फिट और हेल्दी रहने के लिए घर पर ही करें जंपिंग जैक एक्सरसाइज, जानें इसके चौंका देंगे वाले

By Healthy Nuskhe | Jan 31, 2022

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हेल्दीऔर फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करना जरूरी है। अगर आपको जिम जाने का समय नहीं मिलता है तो आप घर पर ही जंपिंग जैक एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक बेहद आसान एक्सरसाइज है और इससे फुल बॉडी वर्कआउट होता है। रोजाना जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं

जंपिंग जैक एक्सरसाइज के फायदे 
जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों, हाथों, पेट और एब्डोमिनल एरिया की मसल्स में जमा फैट को घटाने में मदद मिलती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज हमारे हार्ट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे करने से हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। जंपिंग जैक करने से हार्ट स्ट्रोक ओर हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
 
जंपिंग जैक एक्सरसाइज हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी बढ़ती है। जंपिंग जैक करने से ओस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने से स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज से इनसोम्निया या नींद ना आने की समस्या दूर होती है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर एक्टिव बनता है और शरीर में अच्छे हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे तनाव और इनसोम्निया जैसी समस्याएँ दूर होती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने का तरीका 
जंपिंग जैक एक्सरसाइज करने के लिए अपने पैरों को सीधा रखकर खड़े हो जाएं।
अब अपनी बाजुओं को साइड में रखें और अपने पैरों को कूल्हों को चौड़ाई से फैलाएं।
अब जब करें और इसी समय अपने हाथों को अपने सर के ऊपर ले जाते हुए मिलाएं। फिर से जमकर और अपनी बाजुओं को नीचे ले आएं।
इसी समय अपने पैरों को एक साथ लाएं और सामान्य स्थिति में आ जाएं।
इसे फिर से दोहराएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.