CLOSE

Yoga For Belly Fat में भुजंगासन और नौकासन के अभ्यास से कम होगी पेट की चर्बी

By Healthy Nuskhe | Sep 24, 2026

अक्सर लोग अपनी सेहत और फिटनेस के लक्ष्य को तय करते हैं। अगर आपका भी लक्ष्य पेट की चर्बी को कम करना है, तो आप योग और सही व्यायाम से बेली फैट कम कर सकते हैं। योग न सिर्फ आपकी पेट की चर्बी को कम करता है। बल्कि शरीर और मानसिक सेहत को भी मजबूत बनाता है। नियमित योगासन और सही डाइट अपनाकर अपने शरीर को टोन कर सकते हैं। साथ ही इससे मोटापे की समस्या भी कम कर सकते हैं। शुरूआती दिनों में हल्के योगासन करें और फिर धीरे-धीरे कठिनाई बढ़ाएं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे आसान और प्रभावी योगासन बताएंगे, जिन्हें रोजाना करने से आपकी पेट की चर्बी कम हो सकती है।

भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास करने से पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी स्ट्रेच करता है और पेट की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। इसको करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधे के नीचे रखें। अब शरीर को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। रोजाना 10 से 15 बार करने से पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

नौकासन

नौकासन का अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम होती है और कोर को मजबूती मिलती है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों और शरीर को 'V' शेप में उठाएं। हाथ-पैरों को फैलाएं और इस स्थिति को करीब 15 स 20 सेकेंड तक रहें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। नियमित इस आसन के अभ्यास से पेट फ्लैट होता है।

पवनमुक्तासन

इस आसन को करने से पेट की गैस और चर्बी कम होती है। इसको करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, फिर एक-एक पैर को छाटी की ओर खींचे और हाथों से पकड़ें। अब 20 सेकेंड तक रहें और फिर पैरों को बदलें। यह आसन पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.