आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। जिस कारण उनको कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। अगर महिलाओं की बात की जाए, तो उनको इंटिमेट एरिया से जुड़ी कई समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसा होने पर वह हॉस्पिटल के चक्कर लगाती हैं और महंगी दवाओं के खर्च उठाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खों के बारे में बताया गया है, जिनको अपनाकर महिलाएं अपनी इंटिमेट हेल्थ को सुधार सकती हैं।
ऐसे में अगर आप भी यूरिन इंफेक्शन या बदबू से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। क्योंकि आयुर्वेद में योनि धावन को इंटिमेट केयर का एक आसान और सेफ तरीका माना गया है। आप इसको घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।
आयुर्वेदिक Vaginal Wash
यह एक केमिकल फ्री तरीका है, जिससे इंटिमेट एरिया को बाहर से साफ किया जा सकता है। इसमें हल्की, जीरा और नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों में नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। वहीं आप रोजाना की सफाई के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी इंटिमेट हेल्थ बेहतर होगी।
सामग्री
कुछ नीम की पत्तियां
एक चुटकी हल्दी
आधा चम्मच जीरा
दो कप पानी
ऐसे बनाएं
सबसे पहले पानी को उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें नीम की पत्तियां, हल्दी और जीरा डाल दें। अब गैस की फ्लेम को धीमा कर दें और कम से कम 5 मिनट के लिए इसको उबलने के लिए छोड़ दें। अब गैस को बंद कर दें और पानी को ठंडा या फिर गुनगुना होने दें। इस आसान तरीके से आपका आयुर्वेदिक Vaginal Wash तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल
बता दें कि इस पानी का इस्तेमाल सिर्फ बाहर ही करना चाहिए।
वहीं दिन में सिर्फ एक बार ही इसका इस्तेमाल करें।
फायदे
यह इंटिमेट एरिया की बदबू और खुजली को कम करने में सहायता करता है।
इसके इस्तेमाल से यूरिन इन्फेक्शन से भी बचाव होता है।
यह इंटिमेट एरिया का नेचुरल pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
इसके इस्तेमाल से जलन और इरिटेशन से छुटकारा मिलता है।
इन बातों का रखें ध्यान
इस पानी का इंटरनल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओं को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
वहीं पीरियड्स के दौरान भी इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।