CLOSE

इन कारणों से बनती है पेट में गैस, इस समस्या से निजात पाने के लिए करें ये उपाय

By Healthy Nuskhe | Jan 12, 2022

पेट में गैस के बनने की समस्या बहुत ही आम है और इससे लोगों को बहुत सारी परेशानियाँ  होने की सम्भावनाएं हो सकती हैं। बहुत देर तक इस पर ध्यान ना दिए जाये तो यह समस्या इतनी बढ़ सकती है कि पेट में जलन, खट्टी ढकार, सिरदर्द और सीने में दर्द तक की शिकायत हो सकती है। बाहर का खाना, ज़्यादा तेल मसाले वाली और तली-भुनी चीज़ें खाने से पेट गैस बनती है. इससे कभी-कभी जोड़ो में दर्द, कमर दर्द और गाठों में दर्द की  भी शिकायत हो सकती है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि गैस स्मॉल इंटेस्टाइन में बनती है और ये अपच के कारण होता है। कई मामलों में गैस की अत्यधिक मात्रा हो जाने से हार्ट अटैक तक हो सकता है।

 पेट में गैस बनने के मुख्य कारण :
तला भुना, तीखा खाना
बहुत लम्बे समय तक भूखा रहना
ज़्यादा भोजन कर लेना

 पेट में गैस बनने के लक्षण  :
पेट में गैस बनने का सबसे आम लक्षण पेट दर्द है. इसके अलावा और लक्षण हैं जैसे -
एसिडिटी होना
पेट का फूल जाना
पेट में ऐठन होना
आलस आना
उलटी होना
थकान होना
सिर दर्द होना 

गैस बने तो इन् चीज़ो का ना करें सेवन
अगर आपके पेट में गैस बन रही है और आपको ऊपर दिए लक्षण महसूस हो रहे हैं तो इन चीज़ो का सेवन बिल्कुल ना करें 

चाय 
डॉक्टर्स का मानना है कि खाली पेट चाय पीने से आपको गैस की शिकायत हो सकती है। अगर आपके पेट में ज़्यादा गैस बन रही है तो चाय का सेवन आपको नुकसान पंहुचा सकता है। चाय के सेवन से शरीर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता।

फूल गोभी 
फूल गोभी को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है, जिससे इसे पचने  समय लगता है.  इससे पेट में गैस बनती है और ये आपके सेहत को नुसकान पंहुचा सकती है।

हरी मिर्च या शिमला मिर्च
हरी मिर्च और शिमला मिर्च तासीर में बादी होती हैं जिसे हमारा पेट आसानी से पचा नहीं पाता है। जिन लोगों को ज़्यादा गैस बनती है उनके लिए इनका सेवन नुकसानदेह होता है।

छोले 
छोले के सेवन से गैन बनती है और ये हमारे पाचनतंत्र को भी इफ़ेक्ट करता है। इससे हमें कब्ज की भी शिकायत हो सकती है।

अरबी 
अरबी बादी होती है इसलिए जिन लोगों को गैस की शिकायत रहती है उन्हें अरबी की सब्जी कम खानी चाहिए।

राजमा
राजमे क सेवन से पेट में गैस बनने की संभावना रहती है। राजमा भारी स्वभाव के होने के कारण पचने में समय लेता है जिससे गैस बनने की प्रबल संभावना है। जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर है उन्हें राजमा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।  इससे कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।

पेट में गैस बनने पर करें ये उपाए
पेट में ज़्यादा गैस बन जाने पर आप हींग और अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पिएँ।
इसके अलावा सुबह शाम वॉक पर जाएं।
खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर ना जाएं. 
दिनभर में भरपूर पानी पिएँ।
खाना खाने के बाद थोड़ी चहलकदमी ज़रूर करें, जिससे खाना पचाने में आसानी होगी।
6-8 घंटो की नींद पूरी करें, जिससे आप दिनभर तरोताज़ा और एक्टिव रहें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.