CLOSE

गर्मियों में आइस-क्रीम खाने का मन है तो इन 5 तरीकों से बनाएं घर में स्वादिष्ट आइस-क्रीम

By Healthy Nuskhe | Jun 07, 2020

खाने के बाद कुछ मीठा खाने को मिले  तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है लेकिन अगर खाने के बाद मीठे में आइसक्रीम ही तो खाने में चार चाँद लग जाते हैं। आइसक्रीम ऐसी चीज है जो बच्चो से लेकर बूढ़े हर किसी को पसन्द है,इसे बार कोई बड़े चाव से खाता है। आज हम अपने इस लेख से आपको आइस क्रीम बनाने के 5 आसन तरीके बताएंगे।

1. दूध की कुल्फी
सबसे आसानी से मिलनी वाली सामग्री दूध है, जो हर घर में मिल ही जाता है। इससे हम सबसे मशहूर कुल्फी बनाएँगे। इसके लिए भैंस का दूध अच्छा रहेगा, क्यूँकि उसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

सामग्री -
1 लीटर दूध, चीनी, खोया,1 छोटी कटोरी इलायची पाउडर, आवश्यकता अनुसार बादाम और काजू कटे हुये)

बनाने का तरीका -
सबसे पहले एक बर्तन लेंगे पतीला या कोई पैन इसमे दूध डालें और मध्यम आंच पर रख लें अब इसे चलाते रहें ताकि ये बर्तन में लगे ना दूध को तब तक पकाते रहें जब तक ये आधा ना रह जाएं। पकने के बाद गैस की मध्यम आंच से कम कर लें फिर इसमें चीनी और खोया मिलायेंगे। इन सबको तब तक अच्छे से मिलायेंगे जब तक चीनी और खोया अच्छे से पक नहीं जाते। जब ये पक जायें तब इसमे इलायची पाउडर, बादाम और काजू को डाल देंगे। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे। थोड़ा ठंडा होने के बाद इस दूध को कुल्फी के साँचो में भरकर फ्रिज में रख देंगे। 15 मिनिट के बाद इसे बाहर निकाल कर परोस देंगे और स्वादिष्ट कुल्फी का लुत्फ उठाएंगे।

2. मसाला चाय कुल्फी 
चाय के दीवाने तो बहुत लोग होते हैं पर क्या अपने चाय की कुल्फी सुनी हैं? सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा। लेकिन चाय की भी कुल्फी बना सकते हैं। अकसर देखा गया है कि जब कोई अपने घर मिलने आते है तो चाय बना दी जाती है, लेकिन कभी-कभी ये चाय बच भी जाती है तो आज हम उस चाय से कुल्फी बनाना सिखायँगे तो जानिए शेफ सौरभ गिराच से ये कुल्फी बनाना।

सामग्री - 
1 कप मसाला चाय, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, ¼जरूरत के हिसाब से पिस्ता के टुकड़े, 1 छोटा चम्मच सौंठ का पाउडर, 2 कप रबड़ी)

बनाने का तरीका -
इसके लिए सबसे पहले सौंफ को अच्छे से साफ करके नॉन-स्टिक पैन में भून लें, ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस लें। पिस्ता के टुकडों को भी ख़स्ता होने तक भुनें। एक बर्तन में मसाला चाय, सौंफ, सौंठ का पाउडर, भुने पिस्ते और रबड़ी को मिला कर अच्छे से पेस्ट बना लें। फिर इस मिश्रण को कुल्फी के साँचो में भर कर 10 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दे। 10 घंटे बाद मजे से कुल्फी खाएं।

3. दही की आइस क्रीम -
अब हम अपको सिखाएंगे दही से स्वादिष्ट आइस क्रीम बनाना।

सामग्री -
100 ग्राम दही, 50 ग्राम चीनी, 100 ग्राम क्रीम, 2 बूंद वनीला ऐसेन्स, 10 काजू के टुकड़े, 4 बिस्किट के टुकड़े, 1 छोटा कप चेरी

बनाने का तरीका -
सबसे पहले दही और चीनी को मिक्सी में डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले। इसके बाद क्रीम और वनीला एसेंस इसमे मिलाएं और । फिर इसके अंदर काजू के टुकड़े डाल कर एक बार मिक्स कर लें। मिक्सी से एक भगौने में मिश्रण डाले और इसमे चेरी को मिलाए। एक एयर टाइट डिब्बे में बिस्किट की टुकड़े डाले और ऊपर से इस मिश्रण को डाल दे, फिर उसके ऊपर बिस्किट के टुकड़े डाल कर बन्द करें।अब फ्रीजर में रख दे, 5-6 घंटे बाद परिवार के साथ मजे से खाएं।

4. मेंगो आइस क्रीम -
आम को फलों का राजा कहा जाता है, अगर इस आम से आप आइस-क्रीम बना कर खाएं तो इसका स्वाद और भी दोगुना हो जायेगा।

सामग्री -
 4 कप दूध, 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर, खोया, कप चीनी, 1 कप आम का गुदा, कप हैवी क्रीम

बनाने का तरीका -
इसके लिए एक पतीले में 4 कप दूध को गर्म होने के लिए रख दीजिए। एक कटोरे में कप दूध और कस्टर्ड पाउडर को मिक्स करके एक तरफ रख दें। ध्यान रहे इसमे गांठ न बनने दे। जब दूध उबल कर आधा रह जाये तब उसमे चीनी और कस्टर्ड पाउडर का घोल मिला कर उसे 4-5 मिनिट मिक्स करतें रहें, अब मिश्रण गाढ़ा हो जायेगा। अब इसमे खोया मिलाएं और खोया के पिघलने के बाद गैस को बंद कर दें। मिश्रण के ठंडा होने के बाद क्रीम और आम का गूदा मिला कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे कुल्फी के साँचो में भरकर फ्रीजर में रख दें। 6-7 घंटे बाद फ्रीजर से निकाल कर इसे आनंद से खाएं।

5. वनीला आइस क्रीम -
इस स्वादिष्ट आइस क्रीम को भी आप घर पर आसानी से बना सकतें हैं।

सामग्री -
1 कप दूध,1 कप क्रीम, चीनी, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1 छोटा चम्मच वनीला ऐसेन्स

बनाने का तरीका - 
अब आप कप दूध में कॉर्न फ्लोर को मिला कर मिक्सचर तैयार कर लीजिए। साथ ही 1 कप दूध में आवश्यकता के अनुसार चीनी मिला लें और गैस पर उबलने के लिए रख दें, फिर इसमें कॉर्न फ्लोर का मिश्रण मिला कर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनिट पकाएं। इसके पकने के बाद गैस को बंद करके उसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें क्रीम और वनीला ऐसेन्स मिला कर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को साँचों में भर कर फ्रीजर में रख देंगे, फिर इसे मजे से खाएं। ये थी आइस क्रीम बनाने की आसान विधि इस प्रकार आप घर मे आसानी से आइस क्रीम बना कर गर्मियों में आनंद ले सकते है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.