CLOSE

लो बीपी की समस्या में जल्द राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

By Healthy Nuskhe | Jul 26, 2021

आजकल लो बीपी की समस्या से बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी परेशान हैं। लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन की समस्या तब होती है जब शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य सीमा से नीचे चला जाता है। लो ब्लड प्रेशर के कई कारण हो सकते हैं जैसे - शरीर में पानी की कमी, एलर्जी, एनीमिया, इंफेक्शन, पोषक तत्वों की कमी, दिल की बीमारी या अधिक परिश्रम वाली शारीरिक गतिविधियाँ आदि। अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार लंबे समय से कम रह रहा हो या अचानक बहुत कम हो जाए तो यह गंभीर हो सकता है। ऐसे में जरुरी है कि आप लो बीपी के लक्षणों को पहचान कर डॉक्टर की सलाह लें। अगर अचानक से ब्लड प्रेशर कम हो जाए तो आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। आप आज के इस लेख में हम आपको लो ब्लड प्रेशर के लक्षण और इसके घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं - 

लो बीपी के लक्षण 
चक्कर या बेहोशी
जी मिचलाना
सिर में भारीपन महसूस होना थकान
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
बीमार महसूस करना
साँस लेने में तकलीफ     
धुंधला दिखाई देना 
 
  • यदि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आहार में सोडियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। ऐसे भोजन जिनमें सोडियम होता है, ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर अचानक से बीपी लो हो जाए तो नमकीन चीज़ें, पनीर, चिकन, सूप या  ब्रेड खाएं। इन सभी में सोडियम की पर्याप्त मात्रा होती है। 
  • शरीर में पानी की कमी की वजह से भी लो बीपी हो सकता है इसलिए सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं। एक दिन में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएँ। अगर कभी अचानक से बीपी लो हो जाए तो नींबू, नमक और पानी का घोल या इलेक्ट्रॉल घोल पिएँ।
  • लो बीपी होने पर कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। कॉफी से ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद मिलती है। यदि घर में कॉफी ना हो तो आप घर में मौजूद कोई भी मीठी या नमकीन चीज़ खा सकते है। 
  • चाहे बड़े-बूढ़े हों या छोटे बच्चे, लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना बहुत आवश्यक है। अपने आहार में ताज़ी हरी सब्जियां, फल और नट्स आदि जरूर शामिल करें। लो बीपी से बचने के लिए खाने में फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
  • लो बीपी की समस्या में चुकुंदर का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से चुकुंदर का जूस पीने से लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद मिलती है।     
  • कई बार बैठकर झटके से उठने पर भी बीपी लो हो सकता है। यदि लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो बैठने या लेटने के बाद झटके से खड़े ना हों। 
  • नियमित व्यायाम से भी लो बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। लेकिन बीपी लो रहता हो तो  जोरदार व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करने से बचें। लो बीपी की स्थिति में ज्यादा देर तक खड़े होने या बैठने से बचें। 
  • यदि लंबे समय से लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर ऑप्शन है। डॉक्टर बेहतर तरीके से बीपी की स्थिति व कारण का पता लगा सकते हैं। इसी के अनुसार वह दवाई या बीपी को नॉर्मल करने व इसे बनाए रखने के तरीके के बारे में सलाह देते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.