CLOSE

टायफाइड क्या है और इससे बचने के घरेलू उपय

By Healthy Nuskhe | Feb 18, 2020

हम सभी जानते हैं आज के दौर में दुनियाभर में ऐसी बहुत सी भयंकर बीमारियां है, जिनके होने के बाद मनुष्य को मौत के मुहँ तक जा सकता है। इनमें से कई बीमारियां ऐसी भी हैं जिनके लक्षणों का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी टायफाइड है। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे टायफाइड क्या है, इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय क्या-क्या हैं।

टायफाइड क्या है

टायफाइड एक तरह का बुखार होता है जो शरीर में इन्फेक्शन फैलने की वजह से होता है। टायफाइड फीवर होने पर शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। अगर इसका इलाज सहीं समय पर ना करवाया जाये तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। आपको बता दें की दुनियाभर में हर साल 21 मिलियन व्यक्ति टायफाइड से पीड़ित होते है और 220,000 से ज्यादा व्यक्ति की इस वजह से मृत्यु हो जाती है। शुरुआत में यह बुखार हल्का होता है इसलिए इसके लक्षण पहचानना थोड़ा मुशकिल हो जाता है। 

टायफाइड के कारण

ज्यादातर टायफाइड गलत खान-पान या संक्रमित पानी से हो जाता है। आपको बता दें की टायफाइड को मोतीझरा भी कहते हैं। खाने-पीने की ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए जिससे टायफाइड का खतरा बढ़ता हो। आपको बता दें की साल्मोनेला नामक एक बैक्टीरिया होता है जिससे यह बीमारी फैलती है।

टायफाइड के लक्षण

102 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बुखार होना और शरीर में बहुत कमजोरी महशूस होना।

भूख कम लगना, पेट में दर्द, सिर दर्द इसके आम लक्षण है। इसके अलावा टायफाइड में सुस्ती, उल्टी और कमजोरी का आना है।

टायफाइड से बचने के उपाय

हम सभी जानते हैं की लहसुन के कई फायदे हैं, इसमें कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधीय गुण पाए जाते हैं। आपको बता दें यह लीवर को अच्छे से साफ करने में बहुत मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 5 से 6 कली लहसुन की खाने से आपको काफी राहत मिलगी।

एक पक्के हुए केले को एक चम्मच शहद के साथ अच्छी तरह मिला कर दिन में कम से कम 2 बार सेवन करें, ऐसा करने से आपको इस बिमारी से जल्द से जल्द नीजात मिलेगा।

इस बुखार में ज्यादा से ज्यादा पानी को उबाल कर पीये। इससे शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है। एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिला कर पीने से लाभ होता है।

रोजाना 5 से 6 गाजर के जूस का सेवन करने से टायफाइड से पीड़ित व्यक्ति को बहुत फायदा मिलता है।

तुलसी और सूरजमुखी के पत्तों का रस पीने से भी टायफायड जल्दी ठीक हो जाता है। इस रस को सुबह नियमित रूप से पीने से आपको जल्दी असर दिखने लगेगा।

तुलसी और अदरक की चाय पीने से भी टायफाइड की कमज़ोरियों को कम करने में मदद मिलती है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.