CLOSE

लिवर को रखना है हेल्दी तो इन चीज़ों से कर लें तौबा!

By Healthy Nuskhe | Aug 12, 2021

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर से विषैले पदार्थों यानि टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। हम जो भी खाते-पीते हैं उसे पचाने में भी लिवर मदद करता है। लिवर के बिना हमारे शरीर के काम करने की क्षमता ना के बराबर हो जाती है। लेकिन कई बार हम अपनी भागदौड़ भरी जीवन शैली और खानपान की गलत आदतों के चलते लिवर के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और अच्छी जीवनशैली बहुत जरूरी है। कई बार हमें पता भी नहीं होता है कि हम जो चीज़ें खा रहे हैं उससे हमारे लिवर को नुकसान हो रहा है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी खाने की चीज़ों से लिवर को नुकसान होता है - 

  • अगर आप भी समोसे-पकौड़े खाने के शौक़ीन हैं तो थोड़ा संभल जाइए। तली-भुनी चीज़ें आपके लिवर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इस तरह के फूड्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो न केवल लिवर बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज़्यादा तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। 
  • ज़्यादा मात्रा में नमक या सोडियम का सेवन भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों को फैटी लिवर से लिवर से संबंधी कोई बीमारी है उन्हें नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। नमक के ज़्यादा सेवन से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। 
  • अधिक मात्रा में शुगर का सेवन भी लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको चॉकलेट, बिस्कुट, मिठाई और अन्य ऐसी चीज़ें से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। दरअसल, ऐसे फूड्स जिनमें शुगर की अधिक मात्रा होती है शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाते हैं। इससे फैटी लिवर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।  
  • शराब का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक होता है। शराब का सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुँचती है जिससे फैटी लीवर और लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो शराब का सेवन न करें। 
  • प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे ब्रेड, पास्ता, बिस्कुट आदि भी लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में शुगर और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे फूड्स का सेवन करने से लीवर में फैट बढ़ता है और आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.