CLOSE

औषधीय गुणों का खजाना है पुनर्नवा, इन बीमारियों में है रामबाण इलाज

By Healthy Nuskhe | Oct 13, 2021

पुनर्नवा एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके सेवन से कई बीमारियों में लाभ मिलता है और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। पुनर्नवा का सेवन टैबलेट या चूर्ण के रूप में किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको पुनर्नवा के फायदे बताने जा रहे हैं -  

दिल से जुड़ी बीमारियों में पुनर्नवा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें कार्डियोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे दिल को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है। इससे दिल का कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह से पुनर्नवा के कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं।   

पुनर्नवा के सेवन से किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी लाभ हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुनर्नवा का सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कई गुना तक कम हो सकता है। कई मामलों में पुनर्नवा चूर्ण को दूध के साथ पीने से किडनी स्टोन की समस्या भी खत्म हो सकती है। हालाँकि, आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही पुनर्नवा का सेवन करना चाहिए। 

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पुनर्नवा का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। इसके लिए आप पुनर्नवा पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। 

अक्सर गलत खानपान के कारण यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इस समस्या से बचाव के लिए पुनर्नवा एक रामबाण औषधि मानी जाती है। पुनर्नवा के सेवन से यूरिन मार्ग को साफ करने में मदद मिलती है और यूरिन इंफेक्शन से बचाव होता है। 

पुनर्नवा का सेवन पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है और यौन शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले पुनर्नवा पाउडर को दूध में मिलाकर पिएँ। 

पुनर्नवा हमारी त्वचा के लिए भी बहुत प्रभावशाली औषधि है। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा में कसाव पैदा होता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या खत्म होती है। इसके लिए पुनर्नवा पाउडर का सेवन पानी के साथ करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.