CLOSE

इन चीज़ों को खाने के बाद भूल से न पिएँ पानी, पड़ सकते हैं बीमार

By Healthy Nuskhe | Feb 24, 2021

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है। हर इंसान को दिन में 8-12 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी शरीर से जहरीले पदार्थों को बहार निकलने में मदद करता है। खाना खाने के आधा घंटा पहले और बाद में पानी पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। लेकिन कभी भी खाना खाने के तुंरत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। कुछ ऐसी खाने की चीज़ें होती हैं, जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं -   

चने 
कभी भी भुने हुए चने खाने के बाद या चने की चाट खाने के बाद पानी नहीं पीना करने से। दरअसल, चने पचाने के लिए हमारे शरीर को तीव्र पाचकाग्नि की जरूरत होती है। पानी पीने से यह अग्नि शांत हो जाती है जिससे चने ठीक तरह से पच नहीं पाते हैं।  ऐसे में चने खाने के बाद पानी पीने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 

अमरुद 
अक्सर अमरुद खाने के बाद पानी पीने की इच्छा होती है। लेकिन ऐसा करने से पेट में दर्द या गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल, अमरुद खाने के बाद पानी पीने से अमरुद के बीज ठीक तरह से पच नहीं पाते हैं। यही वजह है कि अमरुद खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। 

चाय-कॉफ़ी 
अगर आप भी चाय या कॉफ़ी पीने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह आदत छोड़ दें। चाय-कॉफ़ी पीने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट खराब हो सकता है और दांतो में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। हमेशा चाय पीने के कम से कम 20 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। 

फल 
कभी भी मीठे फल जैसे सेब, केला आदि खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से अपच या खांसी की समस्या हो सकती है। दरअसल, फलों में एसिड और शुगर कंटेंट ज़्यादा होता है। मीठे फलों के सेवन के बाद पानी पीने से अपच या खांसी की समस्या हो सकती है। वहीं, खट्टे फल जैसे संतरा का सेवन करने के बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश या गला खराब होने का खतरा रहता है। 

मूंगफली 
कभी भी मूंगफली खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, मूंगफली की तासीर गर्म होती है और पानी शीतल होता है। ऐसे में मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी की समस्या हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.