CLOSE

हमेशा रहना है यंग और फिट तो डाइट में आज ही शामिल करें ये चीज़ें

By Healthy Nuskhe | Nov 22, 2021

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियां और मांशपेशियां कमजोर हो जाती हैं और कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। 30 की उम्र के बाद आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। बढ़ती उम्र में हमारे शरीर में कई जरुरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ और फिट रहने के लिए आपको अपनी डाइट में कौन सी चीज़ें शामिल करनी चाहिए  -  

प्रोटीन युक्त चीज़ें खाएं 
बढ़ती उम्र में मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं इसलिए आपको अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करनी चाहिए। इससे मांसपेशियाँ मजबूत बनेंगी और आपको दिनभर के कामों के लिए ताकत भी मिलेगी। अपने खाने में अंडे, दाल, सोया चंक्स आदि जरूर शामिल करें।  

साबुत अनाज खाएं 
बढ़ती उम्र के लोगों को अपने खाने में साबुत अनाज जैसे दलीय, बाजरा, ज्वार, गेंहू और ओट्स आदि शामिल करना चाहिए। मोठे फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही अधिक फाइबर वाली चीज़ें खाने से पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है और खाना आसानी से पांच जाता है।  

हरी सब्जियां और ताज़े फल
हमें बचपन से ही हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह दी जाती है। बढ़ती उम्र में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल जरूर शामिल करने चाहिए। इनमें  इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। 

सीमित मात्रा में करें नमक का सेवन 
बढ़ती उम्र में अक्सर हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो जाती है। इससे बचने के लिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें।  इसके साथ ही अपने खाने में प्याज, अदरक, लहसुन, नींबू, जीरा, मेथी के बीज, बादाम, अखरोट, नारियल पानी को शामिल करें क्योंकि ये मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं। 

तली भुनी चीज़ें न खाएं 
बढ़ती उम्र में आप जितना हल्का भोजन लेंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बढ़ती उम्र में हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें और जितना हो सके हल्का भोजन करें।

कैफीन का कम सेवन करें 
अगर आप चाय-कॉफी के शौक़ीन हैं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने इस शौक को भी बदल लीजिए। ज़्यादा चाय-कॉफी के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी का सेवन करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.