By Healthy Nuskhe | Oct 03, 2026
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक स्क्रीन देखने, आराम की कमी और व्यस्त लाइफस्टाइल का असर अक्सर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है। वहीं कई बार पर्याप्त मेकअप के बाद भी हमारा चेहरा डल और थका हुआ लगता है। ऐसे में आप फेस योगा को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे फेस और गर्दन की मांसपेशियों को हल्के मूवमेंट और स्ट्रेच के जरिए रिलैक्स किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर निखार और ताजगी पाना चाहती हैं, तो इन आसान फेस योगा को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
इस आसन को करने के लिए अपने मुंह में हवा भरें और 10 से 30 सेकेंड तक मुंह को गुब्बारे की तरह फुलाकर रखें। 2 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें और कम से कम 3 से 5 बार इसको करें। इसमें एक एक्सरसाइज और जोड़ लें। मुंह में हवा भरकर हवा को गालों में चारों ओर घुमाएं। एक ओर बाएं तरफ और एक बाद दाएं तरफ से।
यह एक आसान फेशियल एक्सरसाइज है। भौंहों के बीच से टैपिंग शुरू करके माथे तक जाएं। इस दौरान आंखों के अंदर और आसपास के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करें। फिर आंखों के बीच वाले प्वाइंट पर टैप करें, आंखों के नीचे और होंठों पर टैपिंग करें। इसके बाद ऊपरी होंठ और निचले गाल पर बाहर की ओर तक टैपिंग करें। लास्ट में पूरी गर्दन पर टैपिंग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन को नेचुरल लालिमा मिलती है। वहीं यह स्किन में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी बेहतर बनाता है।
सोशल मीडिया पर इसका चलन भले ही नया हो, लेकिन इस मुद्रा से होठों और मुंह के आस-पास का क्षेत्र टोन होता है। यह आसान एक्सरसाइज न सिर्फ आपको अच्छे होंठ देता है, बल्कि मुंह के आसपास की झुर्रियां भी कम होती हैं। इसके लिए पाउट बनाएं और करीब 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें। 4 से 5 बार इस प्रोसेस को दोहराएं।
यह भी पाउटिंग जैसी एक्सरसाइज है। लेकिन यह फेस योगा गाल को बढ़ाता है। इसको करने से गाल की मांसपेशियां और पूरे फेस की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। गाल की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करता है। इसको करने से गाल की चर्बी कम होती है और फेस पतला और जवां दिखता है। इसको करने के लिए गालों और होठों को मछली के मुंह की तरह बनाएं और आंखों को खुला रखें। 30 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें, जब तक की आपकी आंखें झपकने न लगें। इस प्रोसेस को 4 से 5 बार दोहराएं।