CLOSE

इस तरह से पिएंगे तांबे के बर्तन में पानी तो होंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

By Healthy Nuskhe | Jul 03, 2021

आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेद में बताया गया है कि तांबे का पानी पीने से वात, कह और पित्त संतुलित रहते हैं जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। आपने भी कई लोगों को सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा। दरअसल, इससे शरीर में जमा जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको तांबे के बर्तन में रखा पाने के फायदे  और इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं -   
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे 
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से संक्रमण से बचाव होता है। यह शरीर में डायरिया और पीलिया जैसी बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसके साथ ही इससे शरीर में तांबे की कमी को पूरी होती है।
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पेट संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। ऐसा करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं।  
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके साथ ही यह किडनी और लिवर को भी स्वस्थ रखता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तांबे का पानी पीने से संक्रमण से बचाव होता है। 
  • तांबे का पानी पीना हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएँ।
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है। यह शरीर में ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।  
  • तांबे के बर्तन में पानी पीने से कैंसर का जोखिम कम होता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, तांबे में मौजूद तत्व कैंसर सेल्स को रोकने में कारगर होते हैं।
  • अर्थराइटिस के मरीजों के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण होते है जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। ऑर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।
  • तांबे के बर्तन में रखा पानी से घाव जल्दी भरते हैं। दरअसल, तांबे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं।
कैसे करें तांबे के बर्तन का इस्तेमाल
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें। ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में ज़मीन पर न रखें, बल्कि इसे किसी टेबल पर रखें। आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में पानी को कम से कम 8 घंटे रखें तभी यह फायदेमंद होगा।

तांबे के बर्तन की सफाई 
अगर आप तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखते हैं तो उसकी सफ़ाई का भी खास ध्यान रखें। तांबे के बर्तन को अंदर और बाहर दोनों ओर से अच्छी तरह से साफ करें। यदि तांबे के बर्तन को कई दिनों तक साफ ना किया जाए इसके अंदर कॉपर ऑक्साइड की (हरे रंग) की परत जमने लगती है जिससे पानी का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, कॉपर ऑक्साइड और तांबे के रिएक्शन से साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.