CLOSE

सुबह उठने के आलस को दूर और नींद के चंगुल से बाहर निकलने के लिए करें ये अचूक उपाय

By Healthy Nuskhe | Jun 22, 2020

'अर्ली टू बेड-अर्ली टू राइज' यह कहावत तो आपने बचपन से सुनी होगी। रात में जल्दी सोना और अगली सुबह जल्दी उठना आपकी सेहत समेत आपके पूरे दिन के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह बात हमारे पुरखों से चली आ रही है कि सुबह जल्दी उठना है। आप किसी भी डॉक्टर या अन्य किसी व्यक्ति से पूछेंगे तो हर कोई आपको यही बोलेगा कि सुबह जल्दी उठा करो। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे होते हैं जैसे, सुबह के समय वातावरण में ऑक्सीजन ज्यादा होती है, सुबह सूर्य की किरणें बॉडी के लिए विटामिन-डी का काम करती हैं और सुबह उठने से आप पूरे दिन तरोताजा और एक्टिव रहते हैं।

एक स्टूडेंट के नजरिये से बात करें तो जब भी आप सुबह उठकर पढ़ाई करते हैं तो वह टॉपिक और विषय आपको लंबे समय तक याद रहता हैं। सुबह पढ़ाई करने से आपको चीजें फटाफट समझ में आती हैं क्योंकि उस समय कहा जाता है कि आपका कंसंट्रेशन लेवल ज्यादा होता है ऐसा इसलिए, क्योंकि उस समय दिमाग एकदम फ्रेश होता है और साथ ही वातावरण भी अनुकूल होता है। सुबह उठना जितना फायदेमंद होता है उतना ही मुश्किल भी। कई लोग प्रयास करते हैं।

यहां तक कि संकल्प तक ले लेते हैं कि वह सुबह जल्दी उठा करेंगे पर कुछ इसमें सफल होते हैं और कुछ असफल। छात्रों को सुबह उठने में बहुत आलस आता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वह रात भर पढ़ते हैं जिसके चलते सुबह जल्दी नहीं उठ पाते और उनकी नींद भी अधूरी रह जाती हैं। तो परेशान मत होइए आज हम सबके लिए जिनको भी सुबह जल्दी उठने में आलस आता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनके लिए आज हम कुछ ऐसे सरल अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते आपको आलस नहीं आएगा और आपकी सुबह जल्दी उठने की आदत भी पड़ जाएगी।

1. समय पर सो जाएं- सुबह जल्दी उठने की इच्छा है तो इस योजना का पहला और सबसे जरूरी हिस्सा है समय पर सो जाना। हमारा लक्ष्य केवल सुबह जल्दी उठना नहीं है बल्कि सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक पर्याप्त नींद पूरी करना भी हमारे लिए जरूरी है। इसके लिए जल्दी सोना अनिवार्य है। यदि आप एक छात्र हैं तो कोशिश करें कि देर रात तक ना पड़े और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें, क्योंकि जब आप सुबह पड़ेंगे तो वह आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होगा।

2. एकदम परिवर्तन ना लाएं-
सुबह जल्दी उठने के लिए विशेष रूप से इस बात का ध्यान दें कि कभी भी शुरुआत में एकदम से उठने का समय तय करें न ले। सुबह उठने की अगर आदत डालनी है तो इसकी शुरुआत धीरे-धीरे करे क्योंकि आप काफी लम्बे समय से लेट उठते आ रहे हैं और आप एकदम से सुबह जल्दी नए समय पर उठेंगे तो आपका शरीर आपका साथ बिलकुल भी नहीं देगा। इसलिए जब भी सुबह उठने की शुरुआत करें तो धीरे-धीरे ही करें ताकि आपको भी परेशानी न हो और आराम से आपकि उठने की आदत भी पड़ जाए। जैसे कि यदि आप सुबह 8 बजे उठते हैं तो कोशिश करें कि अगले दिन से सुबह 7 बजे उठने की, या फिर दूसरा तरीका यह है कि हर दिन सुबह 15 मिनट पहले उठना शुरू करें और जैसे ही एक सप्ताह में आप इस रुटीन को फॉलो करेंगे आप आसानी से अपने निर्धारित समय पर उठने के बाधित हो जायेंगे। इस तरह से शुरुआत करने पर आपकी बॉडी भी आपका साथ देगी और आप सुबह उठने का आनंद भी ले पाएंगे।

3. टाइम टेबल बनाएं-
जल्दी उठने के लिए सबसे पहले हमारा टाइम टेबल का सही होना ज़रूरी है। बिना सही टाइम टेबल के हम कभी भी जल्दी उठने की आदत नहीं डाल सकते है। सभी काम के लिए यदि टाइम टेबल बना लिया जाए तो जल्दी उठने की आदत अपने आप पड़ जाएगी और सभी कार्य समय के अनुसार होने लगेंगे। किसी भी कार्य में सफलता के लिए टाइम टेबल का होना अति आवश्यक है। जैसे यदि आप एक छात्र हैं तो अपने स्कूल/कॉलेज बाकि की गतिविधियों के अनुसार एक टाइम टेबल बनाएं और उसके अनुसार ही अपनी दिनचर्या में उसे फॉलो करें।

4.सोकर उठने पर करें यह काम- सोकर उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। इसके बाद ध्यान यानी कि मेडिटेशन करें। आप बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे नींद पूरी तरह खुल जाएगी। सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए भी बेहतर होता है और आपको तरोताजा बनाने में मदद सहायक है। यदि आप एक छात्र हैं तो यह सब करने के बाद फिर जब आप पढ़ने के लिए बैठेंगे तो आपको यह अपने आप महसूस होगा कि आप चीजों को जल्दी समझ रहे हैं, याद कर पा रहे हैं और ज्यादा कंसंट्रेट और फोकस महसूस कर रहे हैं। इससे आपको सुबह उठने के लिए एक तरह से प्रेरणा भी मिलेगी।

सुबह जल्दी उठने के फायदे :

1. सकारात्मक दृष्टिकोण, स्वस्थ भोजन और अधिक और समस्या को समझने और सुलझाने की अधिक क्षमता।
2. सुबह जल्दी उठने से आप ऊर्जावान महसूस करते हैं, तरोताजा रहते हैं और एक्टिव भी।
3. सुबह जल्दी उठने से आपको व्यायाम के लिए समय मिलता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
4. सुबह जल्दी उठने की आदत से तनाव कम होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.