CLOSE

Vitamin-E Deficiency: Weak Immunity और बार-बार Infection का कारण है Vitamin E की कमी, ऐसे पहचानें लक्षण

By Healthy Nuskhe | Feb 13, 2026

स्वस्थ रहने के लिए शरीर तक सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में पहुंचना जरूरी है। लेकिन हम कुछ ही विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान देते हैं और कुछ को अनदेखा कर देते हैं। इनमें से एक विटामिन ई भी है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करता है।

बता दें कि विटामिन ई स्किन, आंखों, बालों और इम्यून सिस्टम के लिए भी बेहद जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विटामिन ई की कमी के लक्षण और इस कमी को दूर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

विटामिन ई की कमी के लक्षण


मांसपेशियों में दर्द

विटामिन ई की कमी से मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी की समस्या हो सकती हैं। विटामिन ई नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसलिए इस विटामिन की कमी से मसल कॉर्डिनेशन भी प्रभावित होता है।

स्किन संबंधी समस्याएं

विटामिन ई स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन ई की कमी से स्किन बेजान, रुखी और खुजली वाली हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में स्किन पर झुर्कियां या धब्बे दिखाई दे सकते हैं।

कमजोर इम्यूनिटी

यह विटामिन शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन ई की कमी से बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है और उसको ठीक होने से अधिक समय लग सकता है।

आंखों की समस्या

आंखों के लिए भी विटामिन ई जरूरी होता है। शरीर में विटामिन ई की कमी से आंखों में थकान, धुंधला दिखाई देना और रेटिना से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक विटामिन ई की कमी को इग्नोर करते हैं, तो आंखें कमजोर हो सकती हैं।

थकान और कमजोरी होना

शरीर में विटामिन ई की कमी से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है। जिस कारण व्यक्ति लगातार कमजोरी और थकाम महसूस करता है। यह लक्षण अक्सर अन्य पोषक तत्वों की कमी के साथ जुड़ा होता है।

बालों का रूखापन और झड़ना

विटामिन ई बालों के विकास और हेल्थ के लिए जरूरी होता है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, तो बाल बेजान, रूखे और कमजोर नजर आते हैं। जिस कारण बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं।

नर्वस सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें

बता दें कि विटामिन ई की कमी होने पर नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। जिसकी वजह से हाथ-पैरों में सुन्नता और झनझनाहट जैसे समस्याएं हो सकती हैं।

इन फूड्स से पूरी करें विटामिन ई की कमी

सूरजमुखी के बीज और तिल
एवोकाडो और कीवी
बादाम, मूंगफली और अखरोट
पालक, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियां
सोयाबीन तेल और जैतून का तेल
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.