CLOSE

Healthy Diet: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं ये सुपरफूड्स, तमाम बीमारियों से होगा बचाव

By Healthy Nuskhe | Apr 24, 2024

गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलना आखिर किसे पसंद होता है। क्योंकि जरा सा बाहर निकलते ही थकान व कमजोरी महसूस होने लगती है। जिसकी सबसे बड़ी वजह चिलचिलाती धूप है। गर्मियों में हाई टेंपरेचर की वजह से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। हाई टेंपरेचर की वजह से कई बार लोगों को दस्त, कब्ज, उल्टी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूर है कि सही और संतुलित खाने को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल किया जाए। साथ ही इससे आप अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप खुद को गर्मियों में एनर्जेटिक कैसे रख सकते हैं।

बता दें कि गर्मियों में शरीर का पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। वहीं गर्मियों में फास्ट फूड या जंक फूड को पचाने के लिए पाचन तंत्र को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। इसी कारण से गर्मी के मौसम में हैवी खाना खाने के बाद सुस्ती और थकान लगने लगती है।

गर्मियों में फायदेमंद सुपरफूड्स

सत्तू का सेवन
झुलसती और चिलचिलाती गर्मी में थकान को दूर करने के लिए सत्तू एक बेहद शानदार सुपरफूड है। रोस्टेड या भुने चने को पीसकर सत्तू बनाया जाता है। इसके अलावा जौ को पीसकर सत्तू बनाया जाता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रखने के साथ तापमान को कम करने में सहायक होता है। साथ ही यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और अपच से बचाता है। पानी, जीरा और सौंफ जैसे पाचक मसालों के लिए मिलाकर आप सत्तू का खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

झुलसती गर्मी में थकान को दूर करने के लिए सत्तू एक बेहद शानदार सुपरफूड है। सत्तू रोस्टेड चने यानी भुने हुए चने को पीस कर बनाया जाता है। जौ को पीस कर भी सत्तू बनाया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर को हाइड्रेट करने और तापमान को कम करने में मदद करता है। यह पेट को ठंडक भी देता है और अपच से भी बचाता है। आप इसे पानी और जीरा और सौंफ जैसे पाचक मसालों के साथ मिलाकर खाली पेट पी सकते हैं।

गर्मियों में घी का सेवन
गर्मियों में घी को सबसे अच्छा सुपरफूड्स माना जाता है। घी में विटामिन A, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को एनर्जी देने में सहायक होता है। वहीं घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है। गर्मियों में रोजाना खाली पेट आधा चम्मच घी का खाना चाहिए। यह गैस्ट्रिक एसिड के सोर्स को उत्तेजित कर पाचन कार्य में सुधार करता है।

रोजाना खाएं दही
गर्मी के मौसम में रोजाना दही का सेवन फायदेमंद होता है। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और यह पेट व आंतों की गर्मी को दूर करने में कारगर होता है। दही के रोजाना सेवन से गर्मी में लू, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन B, फास्फोरस और जिंक त्वचा को हेल्दी रखता है और हमारे शरीर को एनर्जी देता है।

पुदीना और तुलसी की पत्तियां एलर्जी से बचाए
पुदीना और तुलसी की पत्तियों को गर्मियों में खाना लाभकारी होता है। क्योंकि पुदीना की पत्तियों में पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने, सिरदर्द में राहत देने और सांसों की दुर्गंध को दूर करने में मदद करती है। पुदीना की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मुंहासों और एलर्जी से बचाते हैं। वहीं तुलसी की पत्तियों में विटामिन A, K और C के साथ मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। जो तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है। आप इन दोनों को लिक्विड या खाने के फॉम में ले सकते हैं। 

लौकी
लौकी में भी विटामिन सी के साथ मैग्नीशियम, जिंक और पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। जो इम्यून सिस्टम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ सूजन को भी कम करने में सहायक होता है।

भिंडी
भिंडी में फोलेट, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। भिंडी में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से बचाता है। भिंडी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

प्याज
गर्मियों में रोजाना प्याज का सेवन करने से हीट-स्ट्रोक जैसी समस्या नहीं होती है। क्योंकि प्याज में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो धूप से होने वाले सेलुलर डेमेज के दुष्प्रभावों को बेअसर करने में सहायता करती है। प्याज को खाने के अलावा सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.