CLOSE

Reduce Obesity: पेट की चर्बी को मक्खन की तरह पिघला देगें ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, दिखेंगे स्लिम ट्रिम

By Healthy Nuskhe | Mar 06, 2025

दुनियाभर में मोटापे की समस्या महामारी की तरह बढ़ रही है। मोटापा बढ़ने की वजह से लोगों को बीमारियां घेर लेती हैं। वहीं बेली फैट बढ़ने की वजह से मोटापे की समस्या होती है। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज और डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन उसके बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। लेकिन आप मोटापा कम करने के लिए कई ऐसे ड्रिंक हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। वहीं यह फैट को तेजी से बर्न करने का काम करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको मोटापा कम करने के लिए पिया जा सकता है।

आंवला जूस
आंवला जूस में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। यह जूस शरीर से टॉक्सिंस निकालने का काम करता है। वहीं इस जूस का सेवन करने से स्किन भी ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। यह फैट बर्निंग के प्रोसेस को तेजी से बढ़ाता है।

जीरे का पानी
पाचन तंत्र को ठीक रखने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के लिए जीरे का पानी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह शरीर के फैट को जलाने में सहायता करता है। इसके लिए आप रात भर पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रखें। फिर अगले दिन सुबह उबालकर इस पानी का खाली पेट सेवन करें।

ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। ऐसे में ग्रीन टी का सेवन करने से फैट बर्न बोता है। अगर आप रात के समय खाना खाने के आधे घंटे बाद ग्रीन टी पीते हैं, जो फैट बर्न में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है।

सौंफ का पानी
बता दें कि एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के दाने डालकर इसे पका लें। जब पकाने के बाद यह ठंडा हो जाए, तो इसको पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं सौंफ का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.