CLOSE

बेबी प्लानिंग, कुछ हैल्दी डाइट जो माँ और बच्चे की सेहत के लिए जानना है बेहद ज़रुरी

By Healthy Nuskhe | Jan 31, 2022

गर्भवती महिला को अपने खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। गर्भवती महिला का सही खानपान उसके और उसके बच्चे दोनों की सेहत के लिए बेहद ज़रुरी होता है। गर्भवती महिला को सुबह से रात तक पूरा डाइट करना चाहिए।  जिन महिलाओं ने कभी भी डाइट फॉलो नहीं किया हो उन्हें भी गर्भावस्था के दौरान सही डाइट फॉलो करना चाहिए। आजकल महिलाएं काम काजी होती हैं और इस दौरान वो सही चीज़े फॉलो नहीं कर पाती, तो बहुत सी महिलाएं डायटीशियन या नूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर्स से सलाह लेती है। पर अगर आपको घर बैठे ही सब चीज़ो क बारे में पता चल जाएं जो आपको उनके पास जाने ज़रुरत नहीं होगी और आप खुद ही घर बैठे अपने डायटीशियन बन सकते है।  
                                                          प्रेगनेंसी एक ऐसा फेज़ होता है जिसमे एक महिला को बहुत सारे दौड़ से गुज़रना पड़ता है। जैसे बार-बार तबीयत का बिगड़ना , मूड स्विंग्स होना , उल्टी होना , कुछ भी खाने का मन नहीं करना इत्यादि। इन सब के बीच में भी ये ध्यान रखना पड़ता है कि जब भी कुछ खाएँ, कैलोरी फूड ही खाये और हाई प्रोटीन डाइट ही लें। जिससे एक ही बार में ज़्यादा से ज़्यादा पौष्टिक तत्व आपके बॉडी में जा सकें।  इसके अलावा फाइब्रस फ़ूड , कैल्शियम , विटामिन डी, आइरन और फोलिक एसिड की भी कमी नहीं होनी चाहिए।
                                                           प्रेगनेंसी में बहुत सी महिलाओँ को नींद ना आने की शिकायत हो जाती है जिससे उन्हें रात में देर से नींद आने और सुबह देर से उठने की आदत पड़ जाती है और सुबह उठने के बाद भी उन्हें चक्कर आना और तबीयत सही ना लगने की शिकायत रहती है जिसे साइंस के भाषा में  "मॉर्निंग सिकनेस"  भी कहते है। ऐसे में भी कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता है। ऐसे चीज़ों से बचने के लिए सुबह नाश्ता ऐसा लेना चाहिए जिससे इंस्टेंट एनर्जी आए और मन भी हल्का लगे। नाश्ते में अधिक से अधिक कैलोरी लेना चाहिए। आइए कुछ और ज़रुरी चीज़ों पर नज़र डालते हैं जो एक गर्भवती महिला को नाश्ते में लेनी चाहिए -
1. अंडा
अंडे में कैल्शियम और कैलोरी दोनों होता हैं। दोनों ही बहुत ज़रुरी होता है सेहत के लिए। रोज़ाना डाइट में अंडा ज़रूर शामिल करना चाहिए। गर्भवतीं महिला के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण आहार है। उबला अंडा या ऑमलेट दोनों खा सकते है।
2. दूध-डेयरी के उत्पाद
दूध में हाई प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो की गर्भवती महिला के लिए बहुत ज़रुरी होता है। सुबह नाश्ते में दूध या उससे बनी चीज़ें जैसे दही,पनीर ,छाछ इत्यादि लेने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी है और मॉर्निंग सिकनेस से भी राहत मिलती है। और साथ ही साथ ये इंस्टेंट एनर्जी भी देती है।
3.अनाज
अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो कि माँ और बच्चे दोनों के सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ये माँ और बच्चे दोनों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तथा माँ के शरीर में एनर्जी हमेशा बनी रहती है। लोकमत न्यूज़ डेस्क के अनुसार  ' स्प्राउट ' रोज़ सुबह नाश्ते में लेने से शरीर में अनलिमिटेड एनर्जी और इम्युनिटी दोनों ही बढ़ते हैं।  स्प्राउट हमेशा स्टीम्ड या बॉयल्ड ही खाने चाहिए। क्योकिँ साधारण स्प्राउट से कभी-कभी गैस बनने की संभावना रहती है।
4. फल या फलों के जूस
गर्भावस्था में फ़ल खाना बहुत लाभदायक होता है।  अगर फल खाने का मन नहीं कर रहा होतो फलों के जूस भी पी सकते है। फलों में विटामिन C वाले फल लेना बहुत अच्छा होता है जैसे संतरा, सेब , मोसम्बी  ,अनार इत्यादि। इसके अलावा ऐसे फल जिसमें आयरन हो जैसे केला , ये भीं शामिल कर सकते है।
5. पानी
ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना हर समय ही अच्छा होता है सेहत के लिए। पर गर्भावस्था में ये और ज़रुरी हो जाता है। ये एक ऐसी चीज़ है जिसके लिए गर्भवती महिला को कभी भूलना नहीं चाहिए। चाहे घर से बाहर भी जाए तो भी अपना पानी लेकर जाना चाहिए। और पानी साफ़ और उबला हुआ होना चाहिए। शरीर में पानी की कमी हो जाने से हमें बहुत सी परेशानिओं से गुज़रना पड़ सकता है। और गन्दा पानी पीने से हमें अनेक बीमारियाँ हो सकती हैं। और माँ और बच्चे दोनोँ की स्वास्थ के लिए ये सही नहीं है।
कुछ चीज़ें गर्भवती महिला ख़ाली पेट ना लें
गर्भावस्था के दौरान महिला के शरीर में हॉर्मोनल चेंजेस होते है जिससे महिला की पाचनक्रिया में भी बदलाव आने लगते है इस वज़ह से बहुत सारी चीज़ें गर्भावस्था में ख़ाली पेट नहीं लेनी चाहिए -
1. मसालेदार भोजन
सुबह ख़ाली पेट मसालेदार  तैलीय भोजन नहीं लेना चाहिए। इससे महिला की पाचनक्रिया पर असर होने लगेगा और और ठीक से खाना ना पचने से एसिडिटी, पेट में जलन, सीने में जलन होने की प्रबल संभावना बन जाएगी। जो की गर्भवती महिला के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
2. मीठा
गर्भवती महिला को खाली पेट मीठा नहीं खाना चाहिए। इससे डायबिटीस और वज़न बढ़ने जैसी दिक्क़त हो सकती है। मीठे की मात्रा ज़्यादा होने पर लिवर से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं।
3. चाय - कॉफ़ी
गर्भवती महिला को ख़ाली पेट चाय और कॉफ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय में निकोटीन और कॉफ़ी में कैफीन होता हैं। जिससे आपको एसिडिटी या और भी कुछ परेशनियाँ हो सकती है।
4. ठंडी चीज़ें
ठंडी चीज़ें मतलब कोल्ड कॉफ़ी , कोल्ड ड्रिंक , ठंडा दूध इत्यादि खाली पेट गर्भवती महिला को नहीं लेनी चाहिए। इससे गर्भवती महिला को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.