CLOSE

Health Tips: ये कोई आम नींबू नहीं, है गुणों की खान, गंधराज नींबू का Super Drink करेगा Body को Detox

By Healthy Nuskhe | Mar 17, 2026

सेहत के लिए नींबू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं मार्केट में नींबू की कई तरह की वैरायटी मिलती है। जिनको देखकर लोगों के मन में उत्सुकता बढ़ने के साथ इसको खाने के क्या फायदे हैं या इनका कैसे सेवन करना चाहिए। इस तरह के सवाल भी मन में आते हैं। मार्केट में गंधराज नींबू भी देखने को मिलता है। यह एक खास किस्म का नींबू होता है। जोकि भारत के पूर्वी हिस्से में पाया जाता है। इसका साइज नॉर्मल नींबू से बड़ा होता है और खुशबू भी काफी तेज होती है। वहीं गंधराज नींबू नॉर्मल नींबू से ज्यादा खट्टा और फ्रेश होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गंधराज नींबू के फायदे और इसके सेवन करने से तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए गंधराज नींबू के फायदे

गंधराज नींबू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जोकि सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गंधराज नींबू का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।

बेहतर होगा पाचन

गंधराज नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गंधराज नींबू का रस अपच, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। खाने के साथ या खाना खाने के बाद इसके सेवन से खाना जल्दी पच जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

यह नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। गंधराज नींबू के सेवन से वायरल इंफेक्शन, मौसमी बुखार और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। 

वेट लॉस में करने में मददगार

वेट लॉस की चाह रखने वाले लोगों के लिए भी गंधराज नींबू फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में इसका रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की अधिक चर्बी कम होती है।

दिल की सेहत के लिए लाभकारी

इस नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम पाया जाता है। जोकि बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। गंधराज नींबू के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।

बॉडी डिटॉक्स में मदद

इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। यह लिवर की क्षमता को भी बेहतर बनाता है और खून को भी साफ करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए लाभकारी

बता दें कि गंधराज नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को चमकदार और साफ बनाने में मदद कर सकता है। गंधराज नींबू शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे आपकी त्वचा हेल्दी रहती है। आप सुबह के समय खाली पेट इसको नींबू पानी के रूप में पी सकते हैं। इससे यह स्किन में निखार लाने का काम करता है।

गंधराज नींबू खाने का तरीका


नींबू पानी

आप इसका सेवन नींबू पानी के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा गंधराज नींबू निचोड़कर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। 

सलाद के साथ खाएं

आप इस नींबू का सेवन अंकुरित अनाज, सलाद, दाल या सब्जी आदि में निचोड़कर खा सकते हैं। इसको खाने में मिलाने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.