CLOSE

पुरूषों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है आम का अचार जानिए कैसे?

By Healthy Nuskhe | Aug 01, 2020

भारतीय खानपान में सबसे महत्वपूर्ण होता है अचार चाहे आप दक्षिण भारत के खाने की बात करें या उत्तर भारत की हर किसी के खाने के साथ आपको अचार जरूर मिल जाएगा अचार को हर उम्र के लोग बेहद पसंद करते हैं बच्चे भी इसे काफी खुश होकर खाते हैं तो बुजुर्गों को भी यह काफी अच्छा लगता है। 

साथ ही महिलाओं और पुरुष को भी खाने के साथ अचार खाना काफी पसंद होता है आचार हमारे खाने का स्वाद दोगुना कर देता है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग खाने के साथ आचार का सेवन करना पसंद करते हैं। 

लेकिन क्या आपको पता है इससे होने वाले नुकसान के बारे में। पुरुषों को आचार का ज्यादा सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अक्सर लोग अचार को इसलिए भी खाते हैं जिससे की उनका स्वाद चटपटा हो जाए।
 
वैसे तो आप सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। लेकिन अचार का ज्यादा सेवन करना पुरुषों के लिए घातक साबित हो सकता है इसीलिए फोटो को सही मात्रा में अचार का सेवन करना चाहिए आज हम आपको अचार से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

आम का अचार के नुकसान 
घर की रसोई में आपको आम का अचार बहुत ही जल्दी और आसानी से मिल जाएगा भारत में हर दूसरे घर की रसोई में आपको आम का अचार मिल जाएगा क्योंकि आम सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है साथ ही इसका अचार भी लोग बहुत ही खुशी से खाते हैं आम के अचार स्वाद को खट्टा करने के साथ ही उसे चटपटा बना देता है। 

लेकिन क्या आपको पता है कि आम के अचार में जो तत्व पाए जाते हैं वो पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालते हैं इसी वजह से पुरुषों का आम के अचार का सेवन नहीं करना चाहिए घर के बड़े बुजुर्ग भी पुरुषों को आम का अचार खाने से मना करते हैं। लेकिन लोगों को ये एक झूठ या अफवाह लगती है। एक अध्ययन के अनुसार पुरुषों को हमेशा खट्टे का सेवन करने से दूरी बनानी चाहिए। 

काफी मात्रा में होता है असटामिप्रिड
आम के अचार में पाए जाने वाला तत्व असटामिप्रिड होता है, जो हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं। शायद ही आपको पता होगा कि असटामिप्रिड एक कार्बनिक यौगिक होता है। ये तत्व आम को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि किस तरह से आम का अचार पुरुष की सेक्सुअल पॉवर को कम करने का काम करता है। इसके अलावा आम का अचार खाने से स्पर्म में भी कमी आने का खतरा बना रहता है।

ज्यादा न खाएं 
जब भी घरों में महिलाएं अचार तैयार करती है तो उसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें ज्यादा मात्रा में एक और ज्यादा मात्रा में मसाले का इस्तेमाल करती है जोकि सेहत के लिए काफी बुरा हो सकता है अचार में ज्यादा मसाले और तेल के इस्तेमाल के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

अचार में तेल की मात्रा ज्यादा होने के कारण और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले भी पके हुए नहीं होते हैं। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल और दूसरी शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती है। इसीलिए अचार का सेवन भी काफी सोच समझ कर करना चाहिए।

गेस्ट्रिक कैंसर का खतरा
बहुत ही कम लोगों को पता है कि अचार का सेवन करने से आपको गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा हो सकता है जो लोग ज्यादा अचार का सेवन करते हैं उनके लिए इस कैंसर की संभावनाएं भी ज्यादा बढ़ जाती है कई ऐसे शोध पता चला है कि अचार का ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है इसकी वजह से ही इन शोधों में ज्यादा अचार खाने के लिए मना किया गया है। 

इसके साथ ही इसमें ज्यादा मात्रा में नमक होता है जिसके कारण ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह बिल्कुल भी अच्‍छा नही होता। साथ ही आचार से  ऐसे लोगों को भी दूरी बनानी चाहिए जोकि हाइपरटेंशन के मरीज होते हैं।
 
अध्ययन में पता चला है कि ज्यादा नमक खाने वाले लोगों को हार्टअटैक और स्‍ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। आज के समय में ज्यादातर लोग बाहर से बने हुए अचार को ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बाहर से बने आज चारों में प्रिजेरवेटिव्‍स होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हैं
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.