CLOSE

आज से ही खाना शुरू करें अंकुरित अनाज, होते हैं ये ढेरों फायदे

By Healthy Nuskhe | Apr 25, 2020

जिस तरह से पूरे विश्व भर में कोरोना वायरस ने कहर मचा रखी है। जिस वजह से हर किसी को घर में बंद होने पर मजबूर कर दिया है। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन हो रखा है। ऐसे में लोगों का जिम जाना और बाहर की एक्टिविटी करना बंद हो गया है। काफी लोग यह सोच रहें है, की घर मे रह कर सेहत पर कैसे ध्यान दें। हालांकि यह लॉकडाउन का समय बहुत ही ज्यादा लाभकारी और अच्छा है। ऐसे समय में आप अपनी नैचुरल डाइट शुरू कर सकते हैं और किचन के समान जैसे कि दालों और साबुत अनाजों से अपनी सेहत को अच्छा बना सकते हैं।


साथ ही आपको हम ऐसे तरीके बताएंगे जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते है और कम समय में ज्यादा पोषक आहार खा सकतें हैं। आज आपको हम अंकुरित अनाज यानि स्प्राउट्स पोषक तत्वों के बारे में बताएं। इसमे बहुत मात्रा में प्रोटीन होता हैं। अंकुरित अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह उपयोग हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। अंकुरित दानों का सेवन सुबह नाश्ते के समय बहुत ही लाभदायक होता है। अंकुरित अनाज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B1, विटामिन B5 और विटामिन K होता है। साथ ही इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज भी अधिक मात्रा मे मोजूद होती है। साथ ही अंकुरित अनाज में फाइबर, फोलेट, ओमेगा -3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।

अंकुरित अनाज से पोषक तत्वों खासतौर से विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, थायमिन, राइबोप्लेविन व नायसिन की मात्रा दोगुनी हो जाती है। इसके साथ ही शरीर में विटामिन ए के निर्माण में सहायक केरोटीन की मात्रा में भी वृद्धि होती है। यह सबसे सस्‍ता और अच्‍छा आहार होता है। इसके लिए आपको हर दिन ज्‍यादा पैसे खर्च की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। किचन में ही रखी दल या अनाज को पानी में भिगो कर आप स्‍प्राउट बना सकते हैं।

अंकुरित दाल या अनाज खाने के फायदे

इम्यूनिटी के लिए भी लाभकारी है
यदि आप सही तरीके से अंकुरित अनाज का प्रतिदिन सेवन करेंगे तो यह आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। साथ ही अंकुरित अनाज का प्रतिदिन सेवन करने से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलते है।

मधुमेह में अंकुरित अनाज के फायदे
काफी लोग मधुमेह की बीमारी से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। साथ ही उन्हें खाने में भी काफ़ी परहेज़ करना पड़ता है। लेकिन अंकुरित अनाज उनके शरीर के लिए अमृत है। इसके प्रतिदिन सेवन से शरीर स्वस्थ और लंबे समय तक ठीक रहता है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

अंकुरित अनाज खाने के फायदे मोटापा के लिए
मोटापा कम करने के लिए भी अंकुरित अनाज बहुत ही ज्यादा लाभगकारी है। इसमे फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन के बाद हमारा पेट काफ़ी देर तक भरा रहता है। ऐसे में शरीर के अंदर ज्यादा कैलोरी नही बनती। इसकी वजह से शरीर मे ज्यादा मोटापा नही बढ़ता।

त्वचा के लिए अंकुरित आहार के लाभ
अंकुरित अनाज सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभगकारी है। इसके सेवन से त्वचा पर दि‍खाई देने वाले बढ़ती उम्र के निशान को रोक जा सकता है। इसे रोज खाने से त्वचा पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती और त्वचा पर चमक बनी रहती है।

अंकुरित भोजन पाचन तंत्र के लिए
अंकुरित अनाज पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी बहुत मददगार है। यह खाने के बाद आसानी से पच जाता है। क्योंकि इस अनाज में ज्यादा मात्रा में एंजाइम होता है। जिन लोगो के पाचन तंत्र मे परेशानी है। उनके लिए अंकुरित जैसी चीज़े काफ़ी फायदेमंद हैं। यह पाचन क्रिया को और बेहतर बनाने में बहुत ही ज्यादा लाभगकारी हैं।

फिटनेस बढ़ाने में स्प्राउट्स के फायदे
अंकुरित अनाज में प्रोटीन अधिक मात्रा होता है। इसमें 35% तक प्रोटीन होता है। इसलिए जिन लोगों के शरीर मे प्रोटीन की कमी है उन्हें यह अनाज ज़रूर खाना चाहिए। इस कई एंजाइम पाए जाते हैं। साथ ही यह शरीर को सेहतमंद बनाते हैं। ताज़ा अंकुरित अनाज पके हुए अंकुरित अनाज से ज़्यादा लाभकारी होते हैं।

अंकुरित आहार के लाभ हृदय के लिए
अंकुरित अनाज दिल की बीमारी के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है। स्प्राउट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का बड़ा स्रोत होता है। इसका का सेवन हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे शरीर के र्डियोवस्कुलर के लिए बहुत की लाभदायक है। यह हमारे सम्पूर्ण शरीर को पोषण देता है। इसमे पोटेशियम के गुण होते है। जो हृदय के सम्पूर्ण कार्यप्रणाली के लिए लाभदायक है।

अंकुरित आहार एनीमिया के लिए
यदि हमारे शरीर मे आयरन की कमी एनीमिया या खून की कमी होती है। तो यह काफी तकलीफदेह होता है। खून की कमी होने से हमें शारीरिक और मानसिक थकान का एहसास होता है। आयरन की कमी से निजात पाने के लिए लागातर रूप से स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए।

शिशु के लिए अंकुरित अनाज के लाभ
अंकुरित अनाज नवजात शिशु के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी है। गर्ववती महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान ही स्प्राउट्स का सेवन करना चाहिए। यह बच्चे की मानसिक  और शारीरिक दुर्बलताओं को दूर करने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही बच्चों को भी इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शारीरिक विकास मे काफ़ी मदद मिलती है।

कैंसर में अंकुरित अनाज के लाभ
कैंसर के मरीजों के लिए भी अंकुरित अनाज बहुत ही ज्यादा लाभगकारी है। रोज़ाना स्प्राउट्स का सेवन करने से इस बीमारी में काफी राहत मिलती है। स्प्राउट्स के सेवन से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन ए और विटामिन सी भी मिलता है। जो की महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी के खतरे से बचाता है।

अंकुरित अनाज के फायदे आँखों के लिए
अंकुरित अनाज सेहत के साथ-साथ आँखों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इन अनाज के सेवन से हमारी देखने की क्षमता बढ़ती है। यह देखने की शक्ति को बेहतर करने में काफ़ी मदद करते है। आँखों को स्वस्थ रखने के लिए हमें स्प्राउट्स का रोजाना सेवन करना चाहिए।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.