CLOSE

सेहत के लिए जरुरी है फाइबर, जानिए कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन

By Healthy Nuskhe | Mar 16, 2021

आपने अक्सर यह सुना होगा कि फाइबर युक्त भोजन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। इसके सेवन से स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी में लाभ होता है। इसके साथ ही फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी मात्रा में फाइबर का सेवन करना चाहिए? आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कितनी मातर में फाइबर का सेवन करना चाहिए -   

फाइबर क्या होता है
फाइबर एक ऐसा न पचने वाला पदार्थ है, जो पेड़-पौधे में कार्बोहायड्रेट के रूप में निकलता है और उनके निर्माण में मदद करता है। जब आप फाइबर का सेवन करते हैं तो आपको ज्यादा समय तक भूख नहीं लगती। हालाँकि, ध्यान दें कि आप जितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेते हैं,‍ उतनी ही मात्रा में फाइबर का सेवन करना भी ज़रूरी है। फाइबर को ज्यादा चबाना खाना होता है और इसके साथ ही पानी का भी अधिक सेवन करना चाहिए। 

फाइबर दो प्रकार के होते हैं: 
अघुलनशील फाइबर 
अघुलनशील फाइबर पानी के साथ मिक्स नहीं होता है और पाचन तंत्र से चिपके रहते हैं। गेहूं के चोकर, नट्स और बहुत सी सब्जियों में अघुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। 

घुलनशील फाइबर
घुलनशील फाइबर पानी में आसानी से घुल जाता है। यह पानी में घुलकर आपके पाचन तंत्र में जैल जैसी चीज बनाता है, जो शरीर द्वारा अवशोषित अनावश्यक खाने के भाग को रोकने में मदद करता है। इससे शुगर का अवशोषण धीमी गति से होता है। ऐसे फाइबर का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है। जई, सेम,जौ और कई फलों में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। 

ओट्स, सेब, ब्रोकोली, अलसी के बीज, राजमा, लोबिया और एवोकैडो में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें। 

कितनी मात्रा में खाना चाहिए फाइबर 
डॉक्टर्स के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए आहार में दोनों ही तरह के फाइबर को शामिल करना बहुत जरुरी होता है। हालाँकि, एक दिन में फाइबर की कितनी मात्रा लेनी चाहिए यह जानना भी बेहद जरुरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक एक दिन में 38 ग्राम फाइबर का सेवन ही करना चाहिए। वहीं, एक मध्य युवा को हर रोज लगभग 15 ग्राम फाइबर का सेवन करन चाहिए है। फाइबर का अधिक मात्रा में सेवन करने से हार्ट सम्बन्धी बीमारियां कम होती हैं। घुलनशील फाइबर आमतौर पर डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में शुगर के स्तर को बनाए रखता है। वहीं, अघुलनशील फाइबर वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने में मदद करता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.