CLOSE

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नीला केला, खाने में देता है आइसक्रीम जैसा स्वाद

By Healthy Nuskhe | May 20, 2021

केला एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है। केले को इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती है। यही वजह है कि लोग एक्सरसाइज करने के बाद या नाश्ते में केले का सेवन करते हैं या बनाना शेक पीते हैं। आपने पीले और हरे रंग के केले तो जरूर देखे होंगे। जहां कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है। वहीं पके हुए पीले केले को शेक या स्मूदी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का केला देखा है? जी हां, हाल ही में ओगिल्वी के ग्लोबल चीफ क्रिएटिव ऑफिसर Tham Khai Meng ने ट्विटर पर नीले रंग के केले की तस्वीर शेयर की। 

Meng ने बताया कि नीले रंग का 'ब्लू जावा बनाना' स्वाद में बिल्कुल आइसक्रीम की तरह होता है। इसका स्वाद वनीला आइसक्रीम की तरह होता है इसलिए इसे 'आइसक्रीम केला' भी कहा जाता है। यह अकेला मुख्य तौर से दक्षिण पूर्व एशिया में उगाया जाता है और हवाई में बहुत लोकप्रिय है। ब्लू जवा बनाना 15 से 20 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकता है और इसके पत्ते सिल्वर ग्रीन कलर के होते हैं। 'ब्लू जावा बनाना' में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, विटामिन सी कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ब्लू जावा बनाना यानी नीले केले के फायदे बताने जा रहे हैं - 

इम्युनिटी मजबूत करता है 
नील केले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। नीले केले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

वेट लॉस में मददगार 
नीला केला वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसकी एक सर्विंग में लगभग 105 कैलोरी होती है। आप अपनी स्वीट क्रेविंग मिटाने के लिए आइसक्रीम या चॉकलेट की जगह इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आप कम कैलोरी खाएंगे और इसमें मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा।

एनीमिया से बचाव 
एनीमिया की बीमारी में नीले केले का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लू जावा केला खून में आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।

कब्ज से छुटकारा 
ब्लू जावा केला हमारी पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

एनर्जी बूस्टर 
नीले केले के सेवन से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जिससे आपके शरीर को दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है। आप अपने सुबह के नाश्ते में 'ब्लू जावा बनाना' को शामिल कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.