CLOSE

Vitamin B12: अंडे के साथ इन चीजों को खाने से शरीर में तेजी से खत्म होगी विटामिन B-12 की कमी

By Healthy Nuskhe | Nov 26, 2024

शरीर के लिए विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह विटामिन शरीर में रेड ब्लड का निर्माण, नर्व की हेल्थ और शरीर को एनर्जी के उत्पादन में सहायता करता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से कमजोरी, नसों में झनझनाहट और कमजोर याददाश्त की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो अच्छी डाइट और हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन खाने से आप शरीर से विटामिन बी 12 की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है विटामिन B12
विटामिन बी 12 शरीर में खून बनाने के अलावा डीएनए की ग्रोथ में भी सहायता करता है। विटामिन बी12 नर्व सेल्स को सुरक्षित रखता है और शरीर में इस विटामिन की कमी होने से खून की कमी यानी की एनीमिया, हाथ-पैरों में सुन्नता, थकान, सेल डैमेज और डिमेंशिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर वेज खाना खाने वाले लोगों में इस विटामिन की कमी का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि यह विटामिन मछली, अंडा, मांस और डेयरी प्रोडक्ट में पाया जाता है।
 
अंडा भी विटामिन बी12 का अच्छा स्त्रोत है। खासतौर पर अंडा का पीला भाग बी12 की संपूर्ण तत्व है। लेकिन अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें जल्द इस विटामिन की कमी को दूर करता है, ऐसे में आप अंडे के साथ अन्य चीजों का सेवन कर सकते हैं। आपके शरीर के लिए अंडों के ये हेल्दी कॉम्बिनेशन काफी बेनिफिशियल रहेगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां
इसके साथ ही अंडे के साथ आप पालक का भी सेवन कर सकते हैं। पालक में आयरन और फोलिक एसिड पाया जाता है। यह विटामिन बी12 के अवशोषण में सहायता प्रदान करता है। आप अंडे की भुर्जी या ऑमलेट के साथ पालक शामिल कर खा सकते हैं।

डेयरी आइटम्स
अंडे के साथ जो लोग दूध, दही या फिर पनीर आदि का सेवन करते हैं, उनके शरीर को एक्स्ट्रा कैल्शियम और विटामिन बी12 मिलता है। आप ब्रेकफास्ट में हेल्दी मिक्सअप को खा सकते हैं। अंडों और दूध को मिलाकर हेल्दी पैनकेक्स बनाकर खा सकते हैं।

मशरूम
बता दें कि मशरूम विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। यह शरीर में विटामिन बी 12 के विकास को बढ़ावा देता है और आप अंडे और मशरूम का ऑमलेट या भुर्जी बनाकर खा सकते हैं। जोकि टेस्टी होने के साथ न्यूट्रिशन से भरा ऑप्शन है। रोजाना इसको खाने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 मिल सकता है।

मछली और चिकन
जो नोग नॉनवेज खाते हैं, जाहिर तौर पर वह अंडा भी खाते होंगे। लेकिन यह लोग अंडे के साथ ट्यूना, सैल्मन या चिकन जैसे अन्य नॉनवेट फूड्स का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को विटामिन बी12 और प्रोटीन दोनों देता है। आप चाहें तो अंडों को चिकन सूप के साथ भी मिक्स करके खा सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.