CLOSE

कैंसर और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है अंगूर के बीज का तेल, जानें इसके चमत्कारी फायदे

By Healthy Nuskhe | May 24, 2021

अंगूर का फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर में पाए जाने वाले बीज का तेल निकाला जाता है जिसे ग्रेपसीड ऑयल कहते हैं। यह तेल हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर के बीज के तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत और त्वचा के लिए टॉनिक का काम करते हैं। ग्रेपसीड ऑयल कैंसर और दिल की बीमारियों में भी लाभदायक  होता है। यह तेल त्वचा और बालों को भी मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है। आइए जानते हैं अंगूर के बीच के तेल के चमत्कारी फायदे - 

  • अंगूर के बीज का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल अंगूर के बीज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की तमाम समस्याओं को दूर करते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद झुर्रियों में बहुत लाभ होता है। इसके साथ ही इस तेल के इस्तेमाल से त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को घटाने में भी मदद मिलती है।

  • अंगूर के बीज का तेल हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में ओमेगा 6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल की बीमारियों के साथ-साथ स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है।

  • अंगूर के तेल के इस्तेमाल से कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है। दरअसल इस दिल में एक विशेष प्रकार का फेलोनिक कंपाउंड मौजूद होता है जो ट्यूमर कोशिकाओं को खत्म करके कैंसर से बचाव करता है।

  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अंगूर के बीज का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तेल के इस्तेमाल से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप ओवर ईटिंग करने से बचते हैं। अंगूर के बीज का तेल शरीर में जमा चर्बी को कम करके वेट लॉस में मदद करता है।

  • पेट की समस्याओं में भी अंगूर के बीज का तेल लाभकारी साबित हो सकता है। इस तेल में मौजूद पोषक तत्व पेट को साफ रखते हैं और पेट संबंधी तमाम समस्याओं को दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिलती है।

  • अंगूर के बीज का तेल जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत दिला सकता है। इस तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। हालांकि इस तेल के इस्तेमाल से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • अंगूर के बीज का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई से बालों को प्राकृतिक चमक मिलती है और बाल मजबूत बनते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से बालू की ग्रोथ भी अच्छी होती है और बाल हेल्दी रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.