Yoga Tips: योगा से फिटनेस ही नहीं स्किन का भी बढ़ता है ग्लो, हेल्दी स्किन के लिए जरूर करें ये योगासन

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 20, 2023

Yoga Tips: योगा से फिटनेस ही नहीं स्किन का भी बढ़ता है ग्लो, हेल्दी स्किन के लिए जरूर करें ये योगासन

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी व्यस्त होती है कि लोग खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। कई बार काम का बोझ इतना अधिक होता है कि खुद पर ध्यान ही नहीं जाता है। जिसके कारण चेहरे पर डलनेस, पिंपल्स और ड्राइनेस हो जाती है। बता दें कि योग से न आप सिर्फ सेहतमंद रहते हैं, बल्कि नियमित रूप से अपनी डेली रूटीन में 30-40 मिनट योगा को शामिल करने से फेस पर ग्लो आता है।

 

योगा करने से जितनी भी गंदगी होती है, वह पसीने के जरिए बाहर निकल जाती है। योगा से तनाव कम होता है और मेंटल हेल्थ भी सही होती है। वहीं रात में अच्छी नींद भी मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अपने स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाना चाहती हैं। तो आप इन तीन योगासन को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। 


उत्तानासन

सबसे पहले अपनी योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अब आप धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। इस दौरान झुककर आप अपनी हथेलियों को जमीन पर रखें और फिर पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। नीचे झुकने और पैर के अंगूठे को छूने के साथ ही पैर के अंगूठे को देखें। इस आसन में करीब 10-15 मिनट तक रहें। 5-5 मिनट के अंतराल पर तीन पर इस आसन को करना चाहिए।


पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को बाहर फैलाते हुए जमीन पर बैठ जाएं। अब पैर की उंगलियों को एक साथ आगे की तरफ रखें। अब गहरी लंबी सांस लें और हाथ को ऊपर उठाएं। इस दौरान जितना संभव हो सके शरीर को आगे की तरफ झुकाने का प्रयास करें। झुकने के बाद सांस को छोड़ दें और अपने हाथों से दोनों पैर के तलवे को छूने का प्रयास करते हुए नाक से घुटने को छुएं।


त्रिकोणासन

सबसे पहले दोनों पैरों में 2 फुट का फासला लेकर अपनी जगह पर खड़े हो जाएं। फिर दाहिने पैर को दाएं मोड में लें। अब अपने कंधों के बराबर दोनों हाथों का फैला लें। इसके बाद गहरी व लंबी सांस लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। इस दौरान अपना दायां पैर छूने की कोशिश करें। फिर इसी तरह बाईं ओर झुकें और बाएं पैर को छुएं। इस तरह तीन बार यह प्रक्रिया अपनाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
yoga, yoga tips, yoga tips in hindi, yoga exercises, skin care for yoga, skin tips, योगा टिप्स, योगा टिप्स इन हिंदी, स्किन केयर रूटीन,

Related Posts