CLOSE

Migraine और Depression से राहत पाने के लिए रोज करें Yoga Nidra और ध्यान

By Healthy Nuskhe | Oct 07, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और अंतहीन चिंताएं हमारे मन को दुखों से भर देती हैं। लेकिन जब यह दुख परमानेंट हो जाता है, तो माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी अनचाही कड़वाहट जिंदगी में घुलने लगती हैं। अगर आप भी सिरदर्द की टीस और उदासी से परेशान रहते हैं, तो आप खुद को एक नया मौका देना चाहिए। आज से ही आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जादुई योग शामिल कर एक सुकून भरी मुस्कुराती जिंदगी पाएं।

ध्यान

अगर आप आसन नहीं करना चाहते हैं, तो रोजाना बस 10 मिनट के लिए मौन होकर ध्यान में बैठ जाएं। यह आपके दिमाग के सभी क्लटर को साफ कर देगा।

डीप ब्रीदिंग

व्यस्तता के बहाने छोड़कर सांस लेने के सिंपल फॉर्मूले को आजमाना चाहिए। पेट तक एक लंबी गहरी सांस अंदर की ओर खींचे। फिर उसको दोगुने समय के लिए अंदर रोकें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस को बाहर छोड़ें। इस प्रोसेस को कम से कम 10 बार दोहराएं। यह डिप्रेशन के लिए इंस्टेंट रिलीफ की तरह काम करता है।

योग निद्रा

तनाव से बचने का सबसे आसान और रिलैक्सिंग तरीका योग निद्रा है। रोजाना सिर्फ 20 मिनट के लिए योग निद्रा की मुद्रा में लेट जाएं। वहीं बैकग्राउंट में अपना फेवरेट शांत संगीत चलाएं और उस संगीत में खो जाएं। वहीं 5 मिनट साथ ही ध्यान और भ्रामरी प्राणायाम इसमें जोड़ लें। यह डिप्रेशन और माइग्रेन के खिलाफ सबसे अचूक हथियार साबित होगा।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.