CLOSE

Yoga Tips: गलत योग पोस्चर आपको कर सकता है बीमार, इन बातों का ध्यान जरूर रखें

By Healthy Nuskhe | May 04, 2024

वर्तमान समय में लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी सजग रहने लगे हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है, वह घर पर योग करते हैं। योग करने के लिए आपको किसी खास तरह के इक्विपमेंट्स की जरूरत नहीं होती है और आसानी से घर पर योग कर सकते हैं। योग करने से मन को शांति मिलती है और वेट भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक होता है। लेकिन अगर आप सही से योग नहीं करते हैं, तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते किन बातों का ध्यान न रखने से योग का फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है।

खानपान का ध्यान न रखना
योग करने से पहले और बाद में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। पेट भर खाना खाने के बाद आपको योग करने से बचना चाहिए। क्योंकि पेट भरा होने पर आपको योगासन करने में परेशानी हो सकती है औऱ आपकी स्पीड भी कम हो सकती है। वहीं खाली पेट भी योग करना सही नहीं होता है। इसलिए योग करने से एक या दो घंटे पहले हल्का-फुल्का नाश्ता कर लेना चाहिए।

ब्रीदिंग तकनीक पर दें ध्यान
योग करने के दौरान ब्रीदिंग तकनीक पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। क्योंकि कुछ लोग इंटरनेस पर देखकर योग की शुरुआत कर लेते हैं। ऐसे में उनको सही ब्रीदिंग तकनीक के बारे में नहीं पता लग पाता है। योग के दौरान धीमी और गहरी सांस लेने के लिए कहा जाता है। हालांकि शुरूआत में इसको समझना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन धीरे-धीरे यह आसान हो जाता है। अगर योग करते समय आप अपनी सांसों पर ध्यान नहीं केंद्रित कर पाएंगे। तो आपको परेशानी हो सकती है।

मनमर्जी से योगासन करना
अपनी हेल्थ के मुताबिक योगासन का चयन करना चाहिए। क्योंकि यदि शरीर के किसी हिस्से में दर्द या बीमारी है, बिना एक्सपर्ट की सलाह के योगासन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप गलत योगासन करते हैं, तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट ही आपको बता सकते हैं कि आपके स्वास्थ्य के हिसाब कौन सा योगासन सही है और कौन सा नहीं।

गलत तरीका
हर योगासन को करने का एक अपना तरीका होता है। अगर आप गलत पोस्चर में योग करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी भी योगासन को करने के लिए सही पोस्चर मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए योगासन की शुरूआत करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेना चाहिए। क्योंकि एक्सपर्ट्स आपको योगासन करने का सही तरीका बता पाएंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.