Morning Yoga Routine: शरीर को रखना है फिट और हेल्दी तो रोजाना सुबह करें ये योगासन

  • अनन्या मिश्रा
  • Aug 20, 2025

Morning Yoga Routine: शरीर को रखना है फिट और हेल्दी तो रोजाना सुबह करें ये योगासन

आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक होते हैं। इसलिए वह डाइट से लेकर जिम और योग जैसी एक्टिविटी को रोजाना करते हैं। जिससे कि वह फिट और हेल्दी रह सकें। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण उनको कई सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे 5 मिनट के योगासन के बारे में बताने जा रहे रहैं, जिनको आप सुबह उठकर कर सकते हैं। क्योंकि योग हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। योग करने से शरीर पूरे दिन एक्टिव बना रहता है।


कैट एंड काउ पोज

कैट एंड काउ पोज रीढ़ की हड्डी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको करने से रीढ़ में लचीलापन आता है और गर्दन व कमर के तनाव से राहत मिलती है। आप इस आसन को सुबह उठकर बेड पर भी कर सकते हैं।


एक्सटेंडेड पप्पी पोज

एक्सटेंडेड पप्पी पोज कंधों के लिए लाभकारी होता है। यह आसन ऊपरी शरीर और पीठ को स्ट्रेच करता है, जिससे मन को शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है। यदि सुबह उठते ही शरीर में जकड़न हो, तो यह आसन आपको बहुत आराम दे सकता है।


बटरफ्लाई पोज

इस आसन को करना बहुत आसान है। इसमें दोनों पैरों को तितली के पंखों की तरह हिलाया जाता है। महिलाओं के लिए खासतौर पर यह योग लाभकारी माना जाता है।


हाफ विंड रिलीविंग पोज

यह आसन पाचन क्रिया को सुधारने में अहम भूमिका निभाता है। इस आसन को करने में एक पैर को मोड़कर छाती की तरफ खींचा जाता है। इस आसन को करने से अपच, कब्ज और पेट की समस्याएं दूर होती हैं।


स्पाइनल ट्विस्ट

इस आसन को बैठकर या लेटकर करने के दौरान शरीर को हल्का मोड़ा जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए फायदेमंद होता है और किडनी व लीवर के कार्यों को बेहतर बनाता है। स्पाइनल ट्विस्ट पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Morning Yoga Routine, योग के फायदे, Morning Yoga, Yoga, मॉर्निंग योग, Cat and Cow Pose, Yoga Tips, Butterfly Pose

Related Posts