Yoga Tips: एनर्जेटिक रहने के लिए जरूर करें ये 4 योगासन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

  • अनन्या मिश्रा
  • Nov 27, 2023

Yoga Tips: एनर्जेटिक रहने के लिए जरूर करें ये 4 योगासन, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। आज के समय में फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरुक हो गए हैं। वहीं जिस तरह से हमारा खानपान होता है, उस हिसाब से खुद को स्वस्थ रखना एक मुश्किल काम होता है। लेकिन अगर आप अपने डेली की दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को अपनाते हैं, तो आप स्वस्थ रह सकते हैं।

 

अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपको कुछ योगासन जरूर करना चाहिए। जिनको रोजाना करके आप अपने शरीर में गजब के फायदे देख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपको किन योगासन को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।


सेतु बंधासन

अगर आप सेतु बंधासन करते हैं, तो इससे आपके पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से आपकी पीठ, गर्दन और सीने में अच्छा खिंचाव पैदा होता है। इस आसन को करने से डिप्रेशन आदि की समस्या दूर होती है।


पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन आसन करने से आपके पाचन में सुधार होता है। इसके अलावा कंधो, रीढ़ और हैमट्रिंग के लिए यह आसन बेहद अच्छा है। अगर आप इस आसन को रोजाना करते हैं, तो आपको कई लाभ मिलेंगे। 


काउ पोज

काउ पोज को रोजाना करने से आपको रीढ़, गर्दन और पीठ की समस्या में राहत मिलती है। काउ पोज आपकी मांसपेशियों को राहत देने का काम करता है। आप चाहें तो रोजाना इस आसन को कर सकते हैं।


अधोमुख श्वानासन

अगर आपको भी हर समय आलस लगता है और आप खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं। तो आपको अधोमुख श्वानासन जरूर करना चाहिए। इस आसन को आप रोजाना सुबह कर सकते हैं। इससे आपको एनर्जी महसूस होगी और शरीर को आराम भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga And Health, Yoga, Yoga Tips, Yoga Tips In Hindi, हेल्थ टिप्स, योगा टिप्स, योगा टिप्स इन हिंदी, योगा के फायदे, Benefits of yoga

Related Posts