Yoga Tips: कंधे के दर्द से निजात दिलाने के लिए रामबाण है ये योगासन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 21, 2023

Yoga Tips: कंधे के दर्द से निजात दिलाने के लिए रामबाण है ये योगासन, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

दिनभर ऑफिस में बैठकर डेस्क वर्क करने से शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। इसके अलावा पीठ, कंधे और कमर में दर्द होने लगता है। वहीं कई बार गलत तरीके से सो जाने के कारण भी दर्द होने लगता है। साथ ही भारी सामान उठाने, ज्यादा एक्सरसाइज करने से कंधे पर ज्यादा खिंचाव होने की वजह से मसल्स में तनाव होने लगता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। कंधे में दर्द होने पर उठने-बैठने समेत काम आदि करने में भी परेशानी होती है। 


अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि इसका रामबाण इलाज योगासन है। योगासन से न सिर्फ कंधे का दर्द बल्कि अन्य शारीरिक समस्याओं से भी निजात मिलती है। इसके लिए आप नीचे बताए गए इन योगासन को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अगर आप भी कंधे के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं कि तो आपको हलासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योग को करने से कमर और छाती के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। साथ ही गर्दन और गले का दर्द भी कम किया जा सकता है।


हलासन का अभ्यास

इस आसन को सबसे पहले मैट पर पीठ के लेट जाएं और अपनी हथेलियों को शरीर से सटा लें। फिर इसके बाद पैरों को कमर से ऊपर 90 डिग्री के एंगल में उठाते हुए कोण बनाएं। आप चाहें तो हाथों से कमर को सहारा दे सकते हैं। अब सांस को अंदर की तरफ खींचते हुए पैरों को सीधा रखें और सिर की तरफ झुकाएं। इस तरह से आपके पैर सिर के आगे हो जाएंगे। बता दें कि इस दौरान पैर जितना आसानी से पीछे जा सकते हैं, उतना ही ले जाएं। प्रयास करते-करते पैर का उंगूठा जमीन से छूने लगेगा। इस पोजीशन में कुछ देर रहने के बाद वापस अपनी सामान्य पोजीशन में लौट आएं।


हलासन योग का फायदा

हलासन योग को करने से थायरॉयड ग्रंथि से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।

इस आसन को डेली करने से कमर दर्द, सिर दर्द और इंसोम्निया की समस्या से आराम मिलता है।

वहीं रीढ़ की हड्डी और कंधों को खिंचाव मिलने से दर्द कम होता है।

वजन कम करने के लिए हलासन का अभ्यास फायदेमंद होता है।

पाचन क्रिया दुरुस्त होने के साथ ही मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में लाभकारी है।

इस आसन को करने से तनाव और थकान कम होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga For Shoulder Pain, योगा, योगा टिप्स, योगा के फायदे, हलासन, halasana, yoga, yoga tips, benefits of yoga

Related Posts