Yoga Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के लिए फायदेमंद है ये योगासन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 05, 2024

Yoga Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के लिए फायदेमंद है ये योगासन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

उम्र के हर पड़ाव पर योग काफी मददगार साबित होता है। किशोरावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक महिला व पुरुष दोनों ही नियमित योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही कई तरह के रोगों से भी मुक्त रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित योगासन से ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत भी अच्छी रहती है।

 

वहीं उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। महिलाओं के अंदर शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलाव अच्छे या बुरे हो सकते हैं। लेकिन रोजाना योगासन करने से इन बदलावों का में सकारात्मक असर आता है।


बालासन

बालासन योग के रोजाना अभ्यास से मन और मस्तिष्क शांत रहता है। बता दें कि हार्मोनल बदलाव के दौरान मानसिक स्थिति में स्थिरता रहती है और इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। आप इस आसन को करने से दर्द में आराम महसूस कर सकते हैं। वहीं स्ट्रेस भी दूर करने में सहायता मिलती है। 


सेतुबंधासन

आपको बता दें कि महिलाओं के लिए ब्रिज पोज का अभ्यास लाभकारी होता है। इस आसान के रोजाना अभ्यास से पेल्विक और कोर मजबूत होते हैं। वहीं यह आसन अनियमित पीरियड के लिए भी असरदार होता है। जिन लोगों के शरीर के निचला हिस्सा कमजोर होता है उनके लिए यह आसन फायदेमंद होता है, साथ ही कमर और हिप्स के दर्द में भी आराम मिलता है।


भुजंगासन

इसके अलावा बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए भुजंगासन काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इस आसन के रोजाना अभ्यास से शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव आता है और रोजाना इस आसन को करने से चेहरे पर चमक आती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga Asanas For Women, Yoga Asanas, Yoga, Yoga Tips, योग, योग टिप्स, योगासन, योग के फायदे, Yoga Tips In Hindi, Benefits of yoga, yogasanas

Related Posts