Yoga For Aging: 30 के बाद जरूर करने चाहिए ये 3 योगासन, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मिलेगी मदद

  • अनन्या मिश्रा
  • May 26, 2023

Yoga For Aging: 30 के बाद जरूर करने चाहिए ये 3 योगासन, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मिलेगी मदद

यदि हम अपने शरीर की अच्छे से देखभाल करते हैं तो यह अच्छे से काम करता रहता है। लेकिन इसकी देखभाल न करने से हमें अनेक बीमारियां घेर लेती हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोगों को अपना ध्यान रखने का भी समय नहीं मिल पाता है और वह हेल्दी डाइट भी नहीं ले पाते हैं। यही वजह है कि उम्र से पहले लोग बूढ़े हुए जा रहे हैं। लेकिन योगा एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसका यदि प्रतिदिन आधे घंटे भी अभ्यास किया जाए तो शरीर को कई बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है। 


इसके साथ ही एंटी-एजिंग के लक्षण भी देखने को नहीं मिलते हैं। बता दें कि जो भी महिला व पुरुष की उम्र 30 या 30 से अधिक है। उनको यह तीन योगासन जरूर करने चाहिए। इस योगासन को करने से न सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगी, बल्कि आप में एंटी एजिंग के लक्षण भी नहीं दिखाई देंगे।


बढ़ती उम्र पर करें ये योगासन

अगर आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो आज से ही योगा को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। यह न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़े व बूढ़ों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। योगा करने से तनाव आदि दूर होता है। इसके साथ ही इसे करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।


वीरभद्रासन

वॉरियर पोज पिंडली व घुटने की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ अक्सर पैरों व जोड़ों आदि में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप यह योग मुद्रा करती हैं। तो आपके पैरों को काफी फायदा मिलेगा। 


हस्तपदासन

शरीर की कई प्रमुख मांसपेशियों व त्वचा में फॉरवर्ड बेंड योग मुद्रा खिंचाव लाती है। इससे आपका शरीर सुडौल बनने के साथ ही स्किन भी ढीली नहीं होती है। आपके देखा होगा कि कई लोगों के गर्दन के पीछे स्किन लटकने लगती है। बता दें कि यह मुद्रा त्वचा को कसने का काम करता है।


वृक्षासन

ट्री पोज शरीर के पोस्चर में सुधार होता है। बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक मुद्रा खराब नहीं होती है। यह मुद्रा करने से आपकी मांसपेशियों में खिंचाव होता है। जिसके कारण कंधे व गर्दन के दर्द से राहत मिलती है। बता दें कि ट्री पोज मुद्रा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। बता दें कि इससे झुर्रियों की समस्या भी नहीं होती है।


योग करने का सही समय

व्यायाम की तरह ही योगा का भी एक समय होता है। तभी इसका पूरा लाभ लिया जा सकता है। अमूमन सुबह सुबह 7 बजे से पहले और शाम को 6 बजे के बाद ही योगा करना चाहिए। इसके अलावा यह जरूर ध्यान रखें कि आज जहां पर योगा कर रहे हों वहां एकदम शांत वातावरण हो। खुले आकाश के नीचे योगा करने के अधिक लाभ मिलता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
anti aging Yoga, Anti-Aging tips, Yoga benefits, Yoga for agin, Anti aging yoga poses, Yoga Tips, योगा, योगा टिप्स

Related Posts