Yoga Tips: हेल्दी और फिट रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 योग आसन, दूर रहेंगी बीमारियां

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 18, 2023

Yoga Tips: हेल्दी और फिट रहने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 योग आसन, दूर रहेंगी बीमारियां

आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरुक हुए हैं। वहीं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। पिछले कुछ सालों में तरह-तरह की बीमारियों ने लोगों पर अपना कहर बरपाया है। वहीं कुछ पुरानी बीमारियां भी उभरने लगती हैं। वहीं आज के समय में व्यक्ति हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से पीड़ित है। इन सभी बीमारियों से बचाने का काम योग करता है। आज हम आपको 4 ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं।


सुखासन

बता दें कि एक योगासन का नाम 'सुखासन' है। जिसका अर्थ होता है कि सुख यानी की आराम से बैठना। इस योगासन को किसी भी उम्र का व्यक्ति बेहद आराम से कर सकता है। इस आसन को करने से आपके टखने और घुटनों में खिंचाव सा महसूस होता है। साथ ही इस आसन को करने से पीठ सीधी होने के साथ ही मजबूत भी बनती है। इस आसन को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।


वृक्षासन

वृक्षासन करने के लिए आपको अपने एक पैर पर वृक्ष की तरह खड़े होना होता है। इस दौरान आपको शरीर का संतुलन बनाए रखना होता है। बता दें कि वृक्षासन को करने से पिंडली, जांघ, रीढ़ और टखने मजबूत होने के साथ ही आपकी छाती, कंधों और जांघों में खिंचाव सा पैदा होता है। इस आसन से आपको शरीर का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। वहीं पैर संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।


पादहस्तासन

इस आसन को करने से शरीर में खिंचाव पैदा होता है साथ ही दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई भी बढ़ती है। इस आसन के दौरान पैरों को हाथों से छुआ जाता है। जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस आसन को करने से आपको पिंडली, पीठ, टखनों और हिप्स में खिंचाव आता है। साथ ही इसको करने से व्यक्ति का दिमाग भी शांत होता है। आप इस योगासन को कर तनाव से मुक्त रह सकते हैं। वहीं किडनी और लीवर को हेल्दी रखने के साथ ही यह आसन आपके डाइजेशन सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है।


वज्रासन

वज्रासन करने से आप अपने शरीर और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। इस आसन को करने से खाना जल्दी पच जाता है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है। इस आसन को करने से घुटने के दर्द को दूर किया जा सकता है। इससे पीठ दर्द में भी आराम मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga, Yoga Tips, Yoga Tips In Hindi, Health, Health Tips, योगा, योगा टिप्स, वज्रासन, सुखासन, हेल्थ टिप्स, हेल्थ

Related Posts