Yoga Tips: जिम छोड़ें, ये 3 योगासन अपनाएं, 30 दिन में वज़न घटाकर दिखें फ़िट और एनर्जेटिक
- अनन्या मिश्रा
- Dec 06, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वेट बढ़ना एक आम समस्या है। जिम जाने या फिर डाइट प्लान फॉलो करने के बाद भी बहुत से लोग थकान और निराशा महसूस करते हैं। लेकिन योग एक ऐसा उपाय है, जो शरीर को फिट रखने के साथ मन को भी शांत करता है। हर कोई आराम से योग कर सकता है और इसमें किसी भी तरह के महंगे उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस की चाहत रखते हैं, तो सिर्फ 3 खास योगासन आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं। आप इन योग को नियमित रूप से करें और आप खुद बदलाव महसूस करें।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार वेट लॉस के लिए सबसे असरदार आसन है। इनमें 12 मुद्राएं शामिल होती हैं, जो पूरे शरीर को स्ट्रेच और टोन करती है। रोजाना 10-12 राउंड करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। यह आसन सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि शरीर में लचीलापन और ऊर्जा भी बढ़ती है।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को चर्बी गलाने वाला आसन भी कहा जाता है। क्योंकि त्रिकोणासन करने के पेट और कमर की चर्बी आसानी से घट जाती है। जब आप त्रिकोणासन करते हैं, तो शरीर के दोनों और स्ट्रेचिंग होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। वहीं यह आसन जांघों और हिप्स को टोन करता है और बैली फैट कम करने में सहायता करता है। रोजाना 3-5 मिनट त्रिकोणासन करने से शरीर का शेप बेहतर दिखता है।
भुजंगासन
इस आसन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन करने से पेट के आसपास की चर्बी कम होती है। वहीं रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है, कमर पतली दिखने लगती है और पाचन में भी सुधार होता है। भुजंगासन को करने से छाती चौड़ी होती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।