Yoga Tips: रात में नींद न आने पर बदलते रहते हैं करवट, इन तीन योगासन के अभ्यास से लेटते ही सो जाएंगे आप

  • अनन्या मिश्रा
  • Aug 15, 2023

Yoga Tips: रात में नींद न आने पर बदलते रहते हैं करवट, इन तीन योगासन के अभ्यास से लेटते ही सो जाएंगे आप

बहुत सारे लोगों को रात में सही से नींद न आने की शिकायत होती है। इस समस्या से लोग परेशान रहते हैं। पूरे दिन की थकान के बाद जब बिस्तर पर लेटते हैं, तो आंखों से नींद गायब होती है। ऐसे में व्यक्ति घंटो बिस्तर पर करवट बदलता रहता है। नींद न आने के कारण चिड़चिड़ापन और सिर दर्द की समस्या हो जाती है। क्योंकि पर्याप्त नींद व्यक्ति की सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। पर्याप्त और अच्छी नींद न आने पर व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।


हालांकि कई कारणों से भी नींद न आने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में नींद न आने की एक वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी हो सकती है। हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी बिस्तर पर लेटने के बाद घंटो करवट बदलते रहते हैं। तो आपको कुछ तरीके अपनाकर सोने की आदत डालनी चाहिए। बता दें कि रात में सोने के दौरान फोन-टीवी आदि के इस्तेमाल से बचना चाहिए। वहीं बिस्तर पर जाने से पहले कुछ योगासन की मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए।


बालासन 

अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। तो रात में बिस्तर में लेटने से पहले आपको बालासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन के नियमित अभ्यास से न सिर्फ आपको अच्छी नींद आएगी। बल्कि आपका पेट भी मजबूत होगा। इस आसन को करने से पाचन शक्ति में सुधार होता है और मांसपेशियों को आराम भी मिलता है।


शलभासन

शलभासन के नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में खिंचाव आता है। साथ ही आपके शरीर की थकान भी दूर होती है। जिससे आपको मिनटों में अच्छी नींद आ जाती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। फिर अपनी दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। अब दोनों पैरों की एड़ियों को जोड़कर पंजे एक सीध में रखें। फिर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाते हुए गहरी सांस लें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।


उत्तानासन

अगर आप उत्तानासन का नियमित रूप से अभ्यास करते हैं, तो बिस्तर पर लेटते ही नींद आने लगती है। इस आसन को करने से नींद की समस्या दूर होती है और कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और लंबी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं। अब सांस को छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन पर टिकाएं। फिर पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Good Sleep At Night, How To Get Good Sleep At Night, Yoga, Yoga Tips, Yoga Tips In Hindi, योगा टिप्स, योगा टिप्स इन हिंदी, योग,

Related Posts