जानिए कौन से योगासन से आप पूरे दिन रहेंगे फिट


जानिए कौन से योगासन से आप पूरे दिन  रहेंगे फिट

आजकल की जनरेशन में सुस्ती और थकावट बहुत ज्यादा है। इतनी ज्यादा कि सुबह वह अपने शरीर की कसरत के लिए बेड को छोड़ना तक नहीं चाहते।वह ना ही बेड को छोड़ना चाहते हैं और ना ही एक्सरसाइज योगा करना चाहते हैं। जिसके कारण शरीर में और ज्यादा सुस्ती और थकावट आने लगती है।शरीर को नियमित रूप से योगा व एक्सरसाइज करनी चाहिए ताकि शरीर सुडौल व चुस्त रहे।शरीर के लिए योगासन बहुत जरूरी है। शरीर की देखभाल ना करने से शरीर को अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही साथ शरीर की इम्युनिटी पावर भी कम हो जाती है। इम्यूनिटी एक ऐसी पावर है जो शरीर को रोग ग्रसित होने से रोकती है अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।व्यायाम और योग आसन से शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ जाती है,जिससे शरीर बीमारियों से लड़ पाता है।


तो ऐसे लोगों को जो सुबह अपना बेड तक नहीं छोड़ना चाहते, उनके लिए हम लाए हैं कुछ योगासन जिन्हें आप बेड पर बैठे-बैठे कर सकते है। जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक फील करेंगे साथ ही साथ योगासन करने के बाद तुरंत रिलैक्स फील भी करेंगे।तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में।


1. विपरीत करणी


जो लोग सुबह उठने के बाद आलस महसूस करते हैं, उनके लिए विपरीत करणी नामक योगासन बहुत आवश्यक है। कुछ लोग सुबह उठने के बाद भी आलस,सुस्ती महसूस करते हैं जिससे उन्हें पूरे दिन थकावट महसूस होती रहती है। उन लोगों का किसी काम में भी मन नहीं लगता।कुछ लोग तो चिड़चिडे भी हो जाते हैं।तो उन सब के लिए यह योग बहुत फायदेमंद है। इस योग को करने से आपके हिप्स की मसल्स को रिलैक्स मिलेगा। साथ ही साथ यह योगासन शरीर के ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है।


कैसे करें


1. बेड पर पीठ के बल लेट जाएं।

2. अपने दोनों हाथ और पैरों को सीधा रखें। 

3. अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं और 90 डिग्री का कोण बना लें।

4. शुरुआत में चाहें तो अपने कमर के नीचे तकिया या कंबल मोड़ के रख लें जिससे आपको परेशानी ना हो।

5. आंखें बंद रखें और इस स्थिति में आप कम से कम पांच मिनट के लिए रुकें।

6. 5 मिनट बाद अपनी आंखे खोलें और धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे की तरफ लाएं।


2. सेतुबंधासन


जिन लोगों के शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा रहा है तो उन लोगों के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। इस योग को करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म एकदम सही हो जाता है। आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलती है जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। योगासन एक आयुर्वेदिक औषधि के समान है।यह आसन आपके शरीर के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि यह योगासन आपकी नरम और एंडोक्राइन सिस्टम इंप्रूव करता है अर्थात हेल्थी बनाता है।


कैसे करें


1. बेड पर पीठ के बल लेट जाएं।

2. पैरों को मोड़कर हिप्स के करीब ले आएं।

3. जितना करीब हो सके उतना लाएं।

4. फिर सांस लेते हुए हाथों पर भार डालते हुए धीरे धीरे हिप्स को ऊपर उठाएं।

5. पैरों को मज़बूती से टिका कर रखें।

6. पीठ जितना हो सके क्षमतानुसार ऊपर उठाएं।

7. इस मुद्रा में 5-10 सेकेंड रहें।

8. 10 सेकंड बाद धीरे-धीरे अपनी पीठ को नीचे लाएं और फिर अपने पैरों को धीरे-धीरे सीधा करें।


3. धनुरासन


जिन लोगों के शरीर में ना के बराबर ऊर्जा बची है उन लोगों के लिए यह योगासन बहुत जरूरी है। इस  योगआसन को करने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिल जाती है। साथ ही साथ यह शरीर के अन्य भागों के लिए भी बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह हार्ट को ओपन करने का काम करता है और तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित भी करता है। जिससे शरीर और चुस्त बन जाता है।


कैसे करें


1.बेड पर पेट के बल लेट जाए।

2.धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़कर अपने हाथों से टखनों को पकड़ें।

3.सांस लेते हुए आप सिर, छाती एवं जांघ को ऊपर की ओर उठाएं।

4.शरीर का वजन पेट के निचले हिस्से पर लेने की कोशिश करें।

5. धीरे धीरे सांस लें और छोड़ें।

6. 1 मिनट के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में आ जाएं।


4.बालासन


यह आसन सबसे आसान और शांत स्थिति वाला आसन है। यह आसन आपको बहुत रिलैक्स फील करता है।साथ ही साथ यह योगासन आपके पैर और पीठ को स्ट्रेच भी करता है जिससे आपका शरीर पूरी तरह से खुल जाता है अर्थात अकड़ा हुआ शरीर खुल जाता है।


कैसे करें


1.पहले वज्रासन में बैठ जाएं।

2. अब धीरे धीरे सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं।

3. सांस छोड़ते हुए धीरे- धीरे आगे की ओर झुकें।

4. मस्तक से जमीन को छूने की कोशिश करें।

5. दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ लें।

6.  शरीर को रिलैक्स रखें। 

7. लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें।

8. इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रहे।


5. पश्चिमोत्तानासन


कुछ लोगों के कमर में दर्द और खिंचाव रहता है जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है, उसके लिए रामबाण इलाज पश्चिमोत्तानासन योगासन है। यह योगासन आपके कमर की जकड़न को दूर करता है साथ ही साथ आपको दर्द से निजात दिलाता, जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह पाते हैं


कैसे करें


1.पहले दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं।

2. धीरे धीरे सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर उठाएं।

3. फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।

4.धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों से अपने पैरों के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें। 

5.फिर अपने नाक से घुटनों को छूने की कोशिश करें।

6. धीरे धीरे सांस लें और छोड़ें।

7. कुछ देर इसी अवस्था में रहें।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Related Posts