Best Meditation Tips: मेडिटेशन करते समय भटकता है मन तो फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा पूरा लाभ

  • अनन्या मिश्रा
  • Dec 28, 2024

Best Meditation Tips: मेडिटेशन करते समय भटकता है मन तो फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा पूरा लाभ

अक्सर लोगों का ध्यान में मन नहीं लगता है। जब आप ध्यान लगाते हैं, तो शुरूआत में लोगों के दिमाग में तेजी से विचार आते हैं। जिससे ऐसा लगता है कि ध्यान भंग हो रहा है। तो वहीं कई बार आंखें बंद करके हम किसी सोच में खो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको मेडिटेशन से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। इन तरीकों से आप अपने दिमाग को भटकने से रोक सकती हैं और मेडिटेशन पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। 


मेडिटेशन में ध्यान कैसे लगाएं


मंत्र का जाप करें

जब भी आप मेडिटेशन की शुरूआत करें, तो मन को शांत करने का प्रयास करें। मन को शांत करने के लिए आप किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। जब तक आप अपनी श्वास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जब तक कि आप सहज स्थिति में न आ जाएं।


शांतिपूर्ण माहौल में ध्यान करें

आपको ध्यान करने के लिए शांतिपूर्व जगह चुनना चाहिए। वहीं सुबह का समय ध्यान के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह के समय आसपास का वातावरण शांत रहता है


योगासन करें

वहीं शरीर को सहज कराने और अकड़न दूर करने के लिए आप मेडिटेशन से पहले थोड़ा योगाभ्यास करें। इससे आपका विचलित मन शांत होगा। योग से दिमाग शांत होगा और आप ध्यान लगा पाएंगे।


संगीत को बनाएं अपना साथी

बता दें कि ध्यान करने से पहले कुछ लोग गाना गाते हैं। क्योंकि संगीत में बहुत शक्ति होती है। इससे हमारा मन शांत होता है और ध्यान से पहले ध्वनी और संगीत का सहारा लें।


एक समय सुनिश्चित करें

आप एक समय निश्चित करें, जब आप रोजाना एक ही समय पर मेडिटेशन करें। इससे आपका मन उस चीज के लिए तैयार होता है। ध्यान के समय अभ्यास और अनुशासन दोनों ही जरूरी होते हैं। इसलिए रोज एक ही समय पर ध्यान करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Meditation, Meditation Tips, मेडिटेशन, Best Meditation Tips, योग टिप्स, Yoga, Yoga Tips, Meditation at home, Fitness

Related Posts