Yoga Tips: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स, तो रोजाना करें ये योगासन, मिलेगा लाभ

  • अनन्या मिश्रा
  • Aug 30, 2023

Yoga Tips: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स, तो रोजाना करें ये योगासन, मिलेगा लाभ

महिलाओं के लिए पीरियड्स बहुत जरूरी होता है। अक्सर महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म के दौरान कई समस्याएं भी हो सकती हैं। इस दौरान ऐंठन, पेट में दर्द, भारी रक्तस्त्राव, पीरियड्स में अनियमितता और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं। अक्सर महिलाओं को तय डेट से आदे पीछे मासिक धर्म आता है। कई बार पीरयड्स समय से पहले आ जाते हैं, तो वहीं कई बार पीरियड्स तय समय के बाद आता है। पीरियड्स में अनियमितता होने के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं हैं।


इस दौरान आपको तनाव, कब्ज और असहनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि मासिक धर्म की अनियमितता की कई वजह हो सकती हैं। ऐसे समस्या होने पर महिलाओं को फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं इन समस्याओं से निजात पाने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। इन योगासन की मदद से मासिक धर्म चक्र से जुड़ी समस्याओं में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के जल्दी और देर से आने की समस्या को कम करने वाले योगासन के बारे में...


मालासन

अगर आपको भी पीरियड्स जल्दी या देर से आते हैं। तो मलासन योगाभ्यास आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं। इसके बाद एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाते हुए सांस छोड़ें। इसके बाद धड़ को जांघों के बीच फिट करते हुए अपनी बॉडी को आगे की तरफ झुकाएं। इसके बाद दोनों हाथों को मोड़ते हुए जाघों पर कोहनी को रखें। अब एड़ी को थोड़ा ऊपर उठाते हुए बाहों को घुमाएं। कुछ देऱ इस स्थिति में रहने के बाद अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।


उष्ट्रासन 

पीरियड्स की समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप उष्ट्रासन का अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए आप पहले फर्श पर घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर अपने हाथ कूल्हों पर रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने पैरों को हाथों से पकड़ें। फिर पीठ को मोड़ते हुए इसी मुद्रा में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी पीठ को सीधा करते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।


धनुरासन

इस आसन का अभ्यास करने से पीरियड्स की अनियमितता कम हो जाती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को थोड़ा सा फैलाएं और पैरों को उठाते हुए टखनों को हाथों से पकड़ें। फिर गहरी सांस लेते हुए पैरों और छाती को जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं। इस अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।


मत्स्यासन

पीरियड्स संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए नियमित तौर पर मत्स्यासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को अपने कूल्हों पर रखें। इसके बाद कमर को कोहनी से स्पर्श करते हुए दोनों पैरों को मोड़ें। फिर घुटनों को क्रॉस लेग वाली मुद्रा में लाएं। अब जांघों को फर्श पर मिलाते हुए श्वास लें और अपने शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद कुछ मिनट के लिए सिर के पीछे आसन को होल्ड करें। फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Irregular Periods Problems, Periods Problems, Yoga Poses, Yoga Tips, Yoga, Yoga Tips In Hindi, योगा टिप्स, योगा, योगा टिप्स इन हिंदी

Related Posts